दिलचस्प

विराट की अनुष्का और धोनी की साक्षी के बीच गहरा रिश्ता, यहां जानिए दिलचस्प किस्से

इंडियन क्रिकेटर्स ने दुनिया भर में नाम कमाया है। और अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। चाहे वो सचिन तेंदुलकर हों, विराट कोहली हों, महेंद्र सिंह धोनी हों, रोहित शर्मा हो या सुरेश रैना। इन सभी लोगों ने दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। टीम इंडिया के क्रिकेटर यूं तो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी उन्हें कई बार सुर्खियों में ला देती है। हमारे क्रिकेटर न सिर्फ क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के लगाते हैं। बल्कि मोहब्बत की पिच पर भी जमकर शॉट खेलते हैं। आज इंडियन क्रिकेट टीम के ज्यादातर लोगों की या तो शादी हो चुकी है। या जो बच गए हैं, वे किसी न किसी हसीना के गिरफ्त में हैं। तो आज हम आपको बताएंगे, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पत्नियों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

जब कभी भी बात होती है, एक क्रिकेटर और एक हसीना की, तो हम सब के दिमाग में सबसे पहला नाम, विराट और अनुष्का का ही होता है। बता दें, अनुष्का का बचपन देहरादून में बीता है। आज भी देहरादून के एक पॉश इलाके नेशविला रोड में उनका घर है। जिसमें उनकी 83 साल की दादी और उनके चाचा अपने परिवार के साथ रहते हैं।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत की बात करें तो उनका जन्म असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ है। हालांकि उनका परिवार कुछ साल तक रांची में भी रहा है।

ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत एक ही स्कूल में पढ़े हैं। जी हां, दोनों देहरादून के एक ही स्कूल में पढ़े हैं।

2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया था कि, स्कूल छोड़ने के बहुत दिन बाद वो साक्षी से एक बार मिली थीं। अनुष्का ने बताया कि, साक्षी और मैं असम के एक छोटे शहर में साथ रहते थे। अनुष्का ने आगे कहा,  ‘जब उसने मुझे बताया कि, वह कहां रहती है। मैंने कहा, मैं भी यहां रहती हूँ। फिर साक्षी ने बताया कि, मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी, मैंने कहा कि मैं भी उस स्कूल में जाया करती थी। बता दें, दोनों की स्कूल वाली एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग

सफा बेग मूलतः हैदराबाद की रहने वाली हैं। लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई सऊदी अरब में हुई है। उन्होंने, वहां के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पढ़ाई की है। सफा बेग, पेशे से एक मॉडल हैं। इसके अलावा वो एक पत्रकार और पीआर प्रोफेशनल भी हैैं।

सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना

सुरेश रैना ने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैं। और पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं।

आजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपवकर

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शांत और धैर्यशील स्वभाव के आजिंक्य रहाणे ने राधिका धोपवकर से साल 2014 में शादी की थी। राधिका पुणे की रहने वाली हैं। और वो पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इस फील्ड में वो अपना कैरियर बना रही हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सचदेवा

रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। उन्होंने अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा की कंपनी कॉर्नरस्टोर स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में काम करना शुरू किया था। बता दें, रोहित शर्मा से शादी के पहले भी रितिका, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटरों को जानती थीं। सिर्फ जानती ही नहीं थी, बल्कि अच्छी दोस्ती भी निभाती थीं।

Back to top button