विशेष

‘ताजमहल नहीं, रामसेतु है प्यार की निशानी’ , आप भी रखे इस बात पर अपनी राय

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार और मशहूर एक्टर परेश रावल का एक ट्वीट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। बता दें ये ट्वीट परेश रावल ने रामायण को लेकर की है। चूंकि इस समय छोटे पर्दे पर धार्मिक शोज के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। जबकि 33 साल बाद रामायण की दूरदर्शन पर एक बार फिर वापसी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया के इस युग में भी टीवी पर दर्शक जमकर इस धारावाहिक को देख रहे हैं। और उसके हर मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। रामायण पर हर रोज लाखों लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बता दें, इस समय भारत में टीआरपी के मामले में भी रामायण ने बाकी टीवी शोज काफी पीछे छोड़ दिया है। तो आइये जानते हैं, आखिर परेश रावल ने रामायण से संबंधित क्या ट्वीट किया है?

बता दें, रामायण में रामसेतु वाले प्रसंग के आते ही लोगों ने रामसेतु को ट्रेंड करवा दिया। और इस ट्रेंड पर जमकर ट्वीट होने लगे। कई लोगों ने रामसेतु के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसी ट्रेंड पर एक लेखक, ‘रिद्धिमा पाण्डेय’ ने ट्वीट कर सवाल पूछा कि, ‘आप प्यार की निशानी किसे मानते हैं?’ 1. रामसेतु   2. ताजमहल। इसी को रिट्वीट करते हुए, एक्टर परेश रावल ने जवाब दिया, मैं प्यार की निशानी रामसेतु को मानता हूँ, न कि ताजमहल को।

बता दें, परेश रावल अक्सर अपने ट्विट्स के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले परेश रावल, अक्सर अपने ट्विट्स के जरिए लोगों का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में किए उनके ट्विट कि, रामसेतु प्यार की निशानी है। इस पर उनके फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। उनके कई फैंस भी इस बात का समर्थन कर रहे हैं कि, प्यार की निशानी रामसेतु है। अपने इस ट्वीट के चलते परेश रावल फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

परेश रावल बॉलीवुड के एक अभिनेता होने के साथ साथ एक राजनेता भी हैं। वो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हैं। परेश रावल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी बहुरंगी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया हो। अपने बॉलीवुड कैरियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं और दर्शकों का दिल जीता है। परेश रावल हेरा फेरी में बाबूराव बने तो ओह माय गॉड में कांजी भाई बने। और यादगार बन गए। परेश ऐसे ही अपने किरदार में अपनी एक्टिंग की दम पर जान डाल देते हैं।

परेश रावल ने तो अपने कैरियर में कई अलग अलग किरदार निभाए हैं। और अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ दर्शकों का दिल जीता है।अब उनके बेटे आदित्य रावल अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। वे डिजीटल प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम बमफाड़ है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप के असिस्टेंट रह चुके रंजन चंदेल ने डायरेक्ट किया है। बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में आदित्य रावल के साथ शालिनी पांडेय नजर आएंगी। बता दें, शालिनी पांडेय ने ‘अर्जुन रेड्डी’ नामक सफल दक्षिण भारतीय फिल्म में काम किया है। जानकारी के लिए बता दें, इसी फिल्म का रिमेक हिंदी में ‘कबीर सिंह’ नाम से बनाया गया।

Back to top button