विशेष

5 रुपये के सिक्के के इस टोटके से दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां, बन सकते हैं आप मालामाल

आज के जमाने में हर इंसान पैसों के लिए सुबह से लेकर शाम तक भागता है। ऐसे मंहगाई के समय हर किसी को पैसों की चाहत है।भले ही आजकल लोग सिक्के पसंद नहीं करते होंं। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि, सिक्के धन के प्रतीक हैं। यही कारण है कि, सिक्कों का प्रयोग पूजा पाठ के दौरान किया जाता है। सिक्के आपके किस्मत बदल सकते हैं। साथ ही नकारात्म उर्जा का ह्रास भी करते हैं। आज हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं, वो आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन अगर एक बार कर लिया तो, बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसा टोटका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत जल्दी धनी बन सकते हैं। सिर्फ 5 रूपए का सिक्का आपकी किस्मत पलट देगा। 5 रूपए के सिक्के से अगर ये टोटके करेंगे, तो आप अमीर बन सकते हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर कैसे करना है ये टोटका।

आपको बता दें, 5 रूपए के सिक्के के साथ एक आसान टोटका आपको मालामाल बना सकता है। सबसे पहले 5 रूपए के सिक्के के ऊपर सिंदूर से अपने नाम का पहला अक्षर लिख लें। और इस सिक्के को रात के समय अपनी छत पर ले जाएं। और अपने छत में रखे पानी के टंकी ऊपर रख दें। अगर आपके छत में पानी की टंकी नहीं है तो इसे ऐसे ही रहने दें।

सिक्के को रखते हुए इस बात का ध्यान रखें कि जिस तरफ आपके नाम का पहला अक्षर लिखा है, वो हिस्सा आसमान की तरफ होना चाहिए। ताकि रात का उजाला उस सिक्के पर लिखे आपके नाम के पहले अक्षर पर पड़े। बता दें, यही उजाला आपके किस्मत में छाए अंधेरे को दूर कर देगा। रात भर के बाद इस सिक्के को वापस ले आएं। और फिर लाल कपड़े में लपेटकर अपने बटुए में रख लें। यही सिक्का हमेशा आपका पर्स भरता रहेगा।

अगर आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार की रात को अपने घर में भगवान के सामने एक चौकी रखें। इस चौकी पर पानी से भरा हुआ एक कलश स्थापित कर लें। कलश पर केसर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। और फिर इस कलश में पांच का सिक्का रख लें। और फिर हर रोज इस कलश की विधिवत पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इसकी पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और आपके घर के आर्थिक तंगी को दूर भी करेंगी।

हर कोई अपने घर की आर्थिक तंगी को दूर करना चाहता है। और इसी के लिए दिन रात मेहनत भी करता है। और अब अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो अपने घर में पूजा वाले स्थान पर ताम्बे या पीतल का एक कलश स्थापित कर लें। इस कलश में आप चाहें तो चावल भर लें या दुर्वा भर लें। जो भी आपके साथ मौजूद हो। इसके बाद इसमें 5 रूपए का या 1 रूपए का एक सिक्का डाल दें। और इसकी विधिवत पूजा करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

आप श्रीयंत्र से भी माता लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं। चांदी के एक कलश पर, चांदी का एक प्लेट रख दें। और प्लेट के ऊपर 5 का या 1 रूपए का एक सिक्का रखें और उस पर कुमकुम से टीका लगा दें। कुमकुम से तिलक के बाद, इसके ऊपर कुछ दाने चावल के लगा दें। फिर इस पर रोज धूप दीप दिखाएं। इससे माता लक्ष्मी खूब प्रसन्न होकर आपके घर में धन की वर्षा करेंगी।

Back to top button