विशेष

इन क्रिकेटरों का भी रह चूका है बॉलीवुड में अफेयर, एक एक्ट्रेस ने तो लगाए थे धोनी पर गंभीर आरोप

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता सालों  पुराना है। आपने कई दफा एक क्रिकेटर और एक अभिनेत्री की प्रेम कहानी सुनी होगी। समय चाहे कोई भी रहा हो, एक हसीना और एक खिलाड़ी की प्रेम कहानी हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। किसी अभिनेत्री और किसी खिलाड़ी के बीच प्यार होना एक आम बात है, ये सिलसिला सदियों पुराना है। और आजतक जारी है। हाल ही में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। क्रिकेट और बॉलीवुड की जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने ना सरहदें देखी हैं और न ही समाज की बेड़ियां। ऐसे बगावत के बावजूद कुछ ऐसी जोड़ियां हुईं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बताएंगे, क्रिकेट की दुनिया के ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जो हसीनाओं के पक्के दीवाने हो गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी-राय लक्ष्मी

अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने हिंदी फिल्मों में कम बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में अधिक काम किया है। बॉलीवुड में उनकी पहचान फिल्म ‘जूली 2’ से हुई। कभी राय लक्ष्मी, महेंद्र सिंह धोनी की बतौर गर्लफ्रेंड पहचानी जाती थीं। ऐसा माना जाता है, साल 2008 के आईपीएल के दौरान धोनी, राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। इसके 8 साल बाद जब 2016 में धोनी की बायोपिक: ‘एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ पर्दे पर आई। तब राय लक्ष्मी ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया था।

राय लक्ष्मी ने कहा था, लोग बिना वजह मेरे और धोनी के बारे में बात कर रहे हैं। हम दोनों अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। लक्ष्मी का मानना है कि, वो उस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं। और महेंद्र सिंह धोनी इसी टीम का हिस्सा थे। इस वजह से हम दोनों लगभग साल भर से भी कम समय में दोनों एकसाथ रहे। लेकिन हमने कभी एक दूसरे को कुछ कमिटमेंट नहीं किया और न ही कभी भी शादी के बारे में कुछ सोचा।

इसके अलावा राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग की तरह है, जो लंबे समय तक चर्चाओं में रहेगा। मुझे ताज्जुब होता है कि टीवी चैनल हर बार धोनी के अतीत में खो जाते हैं, और हमारे रिश्ते पर चर्चा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं इस बात से डरी रहती हूँ कि कभी मेरे बच्चे भविष्य में इसे टीवी पर देखेंगे और मुझसे इसके बारे में पूछेंगे।

शोएब अख्तर-सोनाली बेंद्रे

रावलपिंडी नाम से मशहूर, दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक शोएब अख्तर का दिल भी एक बॉलीवुड हसीना सोनाली बेंद्रे के सामने पिघल गया था। एक समय था, जब शोएब सोनाली की खूबसूरती पर फिदा थे। यही नहीं, शोएब ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर सोनाली मेरी नहीं हुई तो वो सोनाली को किडनैप कर लेंगे। ऐसा माना जाता है कि, शोएब अपने बटुए में सोनाली की तस्वीर रखा करते थे। वहीं इस बारे में जब सोनाली से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि मैं शोएब अख्तर नाम से किसी खिलाड़ी को नहीं जानती। क्योंकि मैं क्रिकेट नहीं देखती और ना ही फैन हूँ।

रवि शास्त्री-अमृता सिंह

ये बहुत पुरानी बात है, जब अमृता सिंह अपना सिक्का बॉलीवुड में जमा चुकी थीं। दूसरी तरफ रवि शास्त्री भी एक अच्छे खासे क्रिकेटर के रूप में उभर चुके थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को जमकर प्यार करने लगे। दोनों एक दूसरे के साथ पार्टी में जाते थे। दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगता था। बता दें, वो ऐसा समय जब रवि शास्त्री लड़कियों के बीच खूब पापुलर थे। अमृता और रवि की शादी की खबरें भी खूब फैली थी। दोनों ने एक मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट भी कराया था।

Back to top button