बॉलीवुड

Lockdown बढ़ने की खबर सुनते ही खुश हुई करीना कपूर, वीडियो शेयर कर जताई खुशी

कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो, इसकी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। और अब इस लॉकडाउन को खत्म होने में सिर्फ 2 दिन शेष है। देश में लगातार कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। और इससे पूरे भारत में एक तनाव का माहौल भी बनता जा रहा है। वायरस से संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार हो चुकी है। और इससे मरने वालों की संख्या 200 से ज्यादा। ऐसे में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, ये निश्चित रूप से माना जा रहा है कि लॉकडाउन आगे बढ़ेगा। यही नहीं, देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला भी ले लिया है। हालांकि अभी पूरे भारत में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार ने नहीं लिया है। लेकिन संकेत यही मिल रहे हैं कि लॉकडाउन 2 सप्ताह यानी 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है।

दूसरी तरफ ओड़िशा, पंजाब ने पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को एक्सटेंशन दे दिया है। बता दें ऐसा करने वाला महाराष्ट्र तीसरा राज्य बन गया है। इसी बीच लॉकडाउन के समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहु करीना कपूर आगे आई हैं। और उन्होंने इसके समर्थन में एक वीडियो भी जारी किया है। तो आइये जानते हैं, आखिर करीना के इस वीडियो में क्या है।

करीना ने कहा घर पर रहो


इस वीडियो में करीना कपूर ने अपने फैन्स से अपील की है कि घर पर रहो। और इस समय सभी को एकजुट होनें की बातें भी बताई हैं। वीडियो जारी करते हुए, कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अब जब लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, हम सभी को घरों में रहकर इससे छुटकारा पाने में मदद करनी चाहिए।’ करीना कहती हैं, हम सभी को इस समय ताकतवन बने रहने की जरूरत है। न कि हमें कमजोर बनना है। हम इतनी दूर निकल आए हैं, अब हमें नहीं रूकना नहीं है। मैं आप सभी से घरों में रहने का आग्रह करती हूँ।

करीना कपूर फैमिली के साथ क्वारंटीन

बता दें, करीना कपूर इस समय अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ तैमूर के साथ सेल्फ क्वारंटीन में हैं। ऐसे में वो अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं और अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आजकल करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टवि हो गई हैं। और आए दिन अपने पुराने दिनों की फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मार्च महीने में करीना की एक फिल्म अंग्रेजी मीडियम रीलीज हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये फिल्म लॉकडाउन के भेंट चढ़ गया। और कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से काफी नुकसान उठाना पड़ा। बता दें इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल में हैं। और करीना कपूर फिल्म में एक पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं। हालांकि इस फिल्म को हॉटस्टार पर रीलीज किया गया है। और इसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर दिसंबर 2020 में आएगी।

Back to top button