विशेष

इंटरनेशनल फ्लाइट्स से घर वापस लौटी थी कृति, घर पहुंचते ही हो गया था जुकाम और खांसी

लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा एक इंटरनेशनल फ्लाइट से मुंबई लौटी थीं

पूरा देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। और फिल्हाल इससे देश बुरी तरह प्रभावित है। देश के लगभग हर राज्य में ये वायरस फैल चुका है। इसके एहतियातन पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सभी लोग अपने घर पर ही हैं। और ज्यादातर बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में ही हैं। बता दें कोरोना वायरस, बॉलीवुड को भी अपने चपेट में ले चुका है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, कोरोना से संक्रमित हो हुईं थीं। हालांकि अब वो ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। बता दें, लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा एक इंटरनेशनल फ्लाइट से मुंबई लौटी थीं। हालांकि उसके बाद से एक्ट्रेस क्वारंटीन में हैं। आइये जानते हैं, अब उनकी तबीयत कैसी है?

बता दें, इसके बाद से कृति बहुत डर गईं थीं। उन्हें लगा कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दें ये वाक्या तब हुआ, जब पिछले महीने उनके ब्वायफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई दिल्ली में हुई। वहां कृति भी पहुँची थीं। इसके बाद कृति, दिल्ली से मुंबई एक इंटरनेशनल फ्लाइट में पहुँची थीं। मुंबई पहुँचने के कुछ ही दिन बाद, कृति को खांसी-सर्दी ने अपने चपेट में ले लिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि, उन्हें घर पहुंचते ही जुकाम हो गया था और साथ ही खांसी भी आ रही थी। तब देश में कोरोना टेस्ट किट उपलब्ध नहीं था। इसलिए जब मैं डॉक्टर के पास गई तो, डॉक्टर ने मुझे अलग रहने की और लक्षणों पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि, मेरी तबियत जब तक ठीक नहीं हुई, तब तक मैं परेशान रही। मुझे ऐसा लग रहा था, जैसे मैं कोरोना पॉजिटीव हो गई हूँ। मैं बहुत ज्यादा घबरा गई थी। क्योंकि मुझे कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे। इस वजह से, मैं उन दिनों काफी परेशान भी रही।

बता दें, उस दौरान कृति ने बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन की मदद ली। अभी बता दें, कृति स्वस्थ हैं। और वो अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ रह रही हैं। कीर्ति कहती हैं कि, मैं शुक्र मानती हूँ कि पुल्कित आज मेरे साथ हैं। वे आगे कहती हैं, मैं उन कपल के बारे में तो सोच भी नहीं सकती हूं, जो इस समय अलग थलग रह रहे हैं। लॉकडाउन में वो कैसे मैनेज कर रहे हैं, ये सोचना भी मुश्किल है।

कृति ने ये भी बताया कि, लॉकडाउन के दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड उनका कैसे ख्याल रख रहे हैं।  कृति खरबंदा कहती हैं, इन दिनों पुलकित ही मेरा ख्याल रख रहे हैं। वो मुझे घर में कुछ भी करने नहीं देते हैं। कृति कहती हैं, मैंने आज तक पुलकित से ज्यादा केयर करने वाला ब्वायफ्रेंड नहीं देखा। कृति कहती हैं, पुलकित गिटार बजाना जानते हैं, और आजकल मैं उनसे पियानो बजाना सीख रही हूँ।

कृति की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 2018 में आई उनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद यमला पगला दीवाना फिर से और पिछले साल आई हाउसफुल 4 में उन्हें शानदार एक्टिंग करते  हुए देखा गया था।

Back to top button