स्वास्थ्य

लॉकडाउन का ऐसे उठाए फायदा, जि़ंदगी भर के लिए दूर हो जाएगी ये समस्या

भले ही इस समय कोरोना वायरस पूरे देश में फैला है। और लॉकडाउन के चलते हम सभी घर में हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि, शरीर में किसी भी प्रकार से विटामिन और प्रोटीन की कमी न हो। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें हर तरह के विटामिन की जरूरत होती है। इसमें से एक विटामिन D भी है। यह हम सभी जानते हैं कि विटामिन D धूप से मिलता है। और धूप न सिर्फ विटामिनD का स्त्रोत है, बल्कि इसमें फास्फोट भी पाया जाता है। और फास्फोट आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। मगर लॉकडाउन होने की वजह से सभी लोग अपने अपने घरों में बंद हैं और कुछ लोग वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं। इसी कारण से उन्हें धूप नहीं मिल पाती। ऐसे में उन लोगों को क्या करना चाहिए, आज हम आपको बताएंगे।

विटामिन D युक्त आहारों का सेवन

चूंकि धूप से विटामिन डी प्राप्त होता है। और अगर आपको धूप नहीं मिल पा रहा है तो आप घर पर विटामिन डी युक्त भोजन ले सकते हैं। दूध, दही, घी, अंडे का सेवन कर सकते हैं। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती है। वैसे अगर आप घर पर भी हैं तो जरूर कोशिश करें कि सुबह सुबह अपने घर की छत या बालकनी से जाकर हल्का धूप सेंक लें। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो अपने आहार में दूध, दही, अंडा आदि को जरूर शामिल करें।

विटामिन D के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं

ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें। अपने डॉक्टर से बात करके आप विटामिन D युक्त सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। मगर ध्यान रहे, डॉक्टर के बिना सलाह से न खुद सप्लीमेंट ले और ना ही अपने बच्चों को दें। सप्लीमेंट से हमेशा अच्छा ये है कि, अपने आहार में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल कर लें।

सुबह 1 घंटा डायरेक्ट धूप 

वैसे तो अभी लॉकडाउन है, आप घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। ऐसे में कुछ लोग घरों की खिड़कियों से धूप लेना पसंद करते हैं। मगर सीधे खिड़की से धूप लेने की बजाए शीशे से टकारकर मिलने वाली धूप लें। इस धूप में अल्ट्रावायलेट किरणें नहीं पाई जाती हैं। वैसे तो आजकल धूप भी तेज है। लेकिन सुबह 7 से 8 बजे वाली धूप जरूर सेंके। इसके अलावा अगर आप वर्क फ्राम होम में हैं, तो खिड़की के पास आने वाली धूप के पास बैठकर भी काम कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी के कुछ लक्षण

शरीर में विटामिन डी की कमी होने के लक्षणों में प्रमुख, हड्डियों में दर्द और थकान महसूस होना है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होता है। इसके अलावा शरीर के मांसपेसियों में लगातार दर्द भी बना रहता है। तनाव में रहना, बाल झड़ना  और चोट भरने में काफी समय लगना भी विटामिन डी में कमी के लक्षण हैं। बता दें विटामिन डी की कमी का असर मूड पर भी होता है। विटामिन डी की कमी का असर सेरोटोनिन हार्मोन पर पड़ता है। ये मूड स्विंग की समस्या भी पैदा कर सकता है। लेकिन कभी भी अपने आहार में बदलाव करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।

Back to top button