विशेष

क्यों अचानक से टीवी पर आना बंद हो गया था सुपरहिट शो शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने राज से उठाया पर्दा

शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था और इस शो के लिए 90s के बच्चों में जबरदस्त क्रेज था

लॉकडाउन के चलते एक बार फिर से पुराने सीरियल्स दूरदर्शन पर वापस आ गए हैं जिन्हें देखकर हम सभी बड़े हुए हैं। आज फिर से टीवी पर महाभारत औऱ रामायण देखकर लोगों की यादें ताजा हो जा रही हैं। इतने सालों बाद भी इन सीरियल्स की बढ़ती टीआरपी देखकर ये ही समझ आ रहा है की लोगों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं 90s का सुपरहीरो शक्तिमान भी अब फिर से टीवी पर आने लगा है। 80-90s का शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जिसने शक्तिमान नहीं देखा होगा। अब एक बार फिर से इस शो को देखकर लोग अपने पुराने दिनों को याद कर रहें हैं। हालांकि एक सवाल है जिसका जवाब लोगों को आभी तक नहीं मिल पाया और वो ये की शक्तिमान आखिर अचानक बंद क्यों हो गया था? इसका जवाब खुद शक्तिमान यानी की मुकेश खन्ना ने दिया है।

क्यों अचानक से बंद हो गया था शक्तिमान

1997 में भारत का पहला सुपरहीरो शक्तिमान टीवी पर लॉन्च हुआ था। ये एक ऐसा शो था जिसके लिए बच्चे पागल हो जाया करते थे। इस शो में मुकेश खन्ना शक्तिमान के रोल में थे और साथ ही इसके प्रोड्यूसर भी थे। शो के पीछे लोगो की दीवानगी ऐसी थी की बच्चे किसी भी मुसीबत में फंसते तो सोचते थे की सच में शक्तिमान उन्हें बचाने आएगा। इसके लिए कई बच्चों ने अपनी जान तक जोखिम में डाल ली थी। हालांकि ये माना जाता है की बच्चों के छतों से कूदने की खबर जानबूझकर फैलाई गई थी। ऐसे में सवाल ये उठता है की फिर क्या वजह थी कि इतने सुपरहिट शो को अचानक से बंद करना पड़ा और लोग इस कहानी का अंत भी नहीं जान पाए।

शो में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया की शो काफी हिट चल रहा था, उस वक्त मुझसे कहा गया की आप संडे का स्लॉट भी क्यों नहीं ले लेते। इस पर मैंने कहा कि मुझे किसी ने संडे का स्लॉट दिया ही नहीं, क्या मैं ये ले सकता है।  सारी परेशानी तभी से शुरु हुई क्योंकि तब नॉन प्राइम स्लॉट की फीस7.50 लाख हो गई थी।जब 104 एपिसोड हो गए तो उन्होंने कहा की वो फीस को बढ़ाकर 10.05 लाख कर देंगे। पहले तो मैं राजी हो गया, लेकिन इसके बाद वो लगातार फीस बढ़ाते रहे।

फिर लौट सकता है शक्तिमान

मुकेश खन्ना ने आगे बताया की जब मैं 350 एपिसोड्स तक पहुंचा तो उन्होंने फिर फीस बढ़ाने को कहा। इस बार मुझे मना करना पड़ा और ऐसे में चलता हुए हिट शो बंद हो गया। इस शो की शुरुआत 1997 में हुई थी और 2005 तक ये शो चला था। बहुत कम ही लोग इस बात को याद रखें होंगे की शाक्तिमान की कहानी शुरु तो हुई, लेकिन कभी खत्म नहीं हो पाई।

बता दें की मुकेश खन्ना शक्तिमान का सीक्वल लाने की कोशिश में हैं। उनका कहना है कि अगर लॉकडाउन नहीं हुआ तो वो इसकी घोषणा करते। हालांकि आज के समय में बच्चों और लोगों के सामने इतने अधिक सुपरहीरोज आ चुके हैं की शक्तिमान का दोबारा आना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिर भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था जिसकी याद 90s के दशक के बच्चों के दिल से कभी नहीं जाएगी।

Back to top button