बॉलीवुड

क्या मां बनने वाली हैं ये हैं मोहब्बते की इशिता, प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिव्यांका ने बताया सच

4 साल पहले को-स्टार विवेक दहिया के संग दिव्यांका ने लिए थे फेरे, अब प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया ये जवाब

टीवी जगत के कई सितारे इन दिनों घर पर बैठे एक दूसरे का साथ समय बीता रहे हैं। कोई घर पर रहकर खाना बना रहा है तो कोई झाड़ू-पोछा लगा रहा है। ऐसे ही टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने पति विवेक दहिया के साथ क्वेरेंटाइन में हैं। दिव्यांका शो ये हैं मोहब्बतें में अपने इशिता भल्ला के किरदार के लिए काफी पसंद की गई है। इसी शो में विवेक एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद विवेक और दिव्यांका ने शादी कर ली थी। इनकी शादी के बात से ही फैंस प्रेग्नेंसी की खबरों का इंतजार करने लगे। अब दिव्यांका ने भी इस राज से पर्दा उठा ही दिया है।

 

मां बनने की खबरें हैं अफवाह

हाल ही में दिव्यांका ने एक साइट को ऑनलाइन चैट के जरिए इंटरव्यू दिया। दिव्यांका से कई तरह के सवाल पूछे गए। इसमें से एक सवाल ये था कि वो कौन सी अफवाह है जो उन्हें सबसे ज्यादा फनी लगती है। दिव्यांका ने जवाब में हंसते हुए कहा कि मुझे मेरी प्रेग्नेंसी की अफवाह सबसे ज्यादा फनी और दिलचस्प लगती है। लोग मेरे बारे में ये तक कह देते हैं की मेरे पास पहले से एक बेबी है जिसे मैंने छिपा कर रखा है। मेरी मां बनने की अफवाह मुझे और विवेक दोनों को ही काफी फनी लगती है।

बता दें कि दिव्यांका और विवके पहली बार ये हैं मोहब्बतें के सेट पर ही मिले थे। इनके साथ में रोल तो कम होते थे, लेकिन कुछ ही वक्त में साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। दोनों ने 8 जुलाई 2016 में शादी कर ली। इनकी शादी भोपाल में हुई थी और रिसेप्शन मुंबई में। दोनों की शादी के बाद से ही दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी थीं।

दिव्यांका और विवेक ये है मोहब्बतें के अलावा रिएलिटी शो नच बलिए में भी काम कर चुके हैं।शो में इनकी केमैस्ट्री काफी पसंद गई और इस जोड़ी ने नच बलिए सीजन 8 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। ऐसे में दिव्यांका से ये सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या वो फिर से कोई रिएलिटी शो करना पसंद करेंगी। इस पर दिव्यांका का कहना है कि मुझे रिएलिटी शो से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं वेजिटेरियन हूं तो मुझे इस बारे में थोड़ा सोचना पड़ेगा।

छोटे पर्दे की बड़ी हस्ती हैं दिव्यांका

दिव्यांका भले ही इशि मां के रोल में सबसे ज्यादा चर्चित हुई हों, लेकिन उन्होंने असली पहचान टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से ही बना ली थी। इस शो के बाद दिव्यांका कसम से, इंतजार, तेरी मेरी लव स्टोरीज का भी हिस्सा बनी। कुछ समय पहले ही दिव्यांका राजीव खंडेलवाल के साथ कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला वेब सीरीज में नजर आई थीं। डेली सोप में सादगी भरे रोल करने वाली दिव्यांका ने राजीव के साथ बोल्ड सीन्स भी दिए थे।

दिव्यांका अपने काम से बहुत खुश हैं और फिलहाल वो अपने पति विवेक साथ लॉकडाउन इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, ऐसे में  ये उम्मीद कर सकते हैं कि उनके मां बनने की खबर आई भी तो दिव्यांका अपने फैंस को ये खुशखबरी बताने से नहीं चुकेंगी।

Back to top button