स्वास्थ्य

शुगर, एनीमिया की समस्या में राम बाण है करी पत्ता, चेहरे की खूबसूरती में भी लगाता है चार चांद

करी पत्ता ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत सुधारने के लिए भी होता है बहुत फायदेमंद

नीम के पत्ते के फायदों के बारे में तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आपने मीठा नीम का नाम सुना है। आप भी सोच रहे होंगे की नीम भी कभी मीठी हो सकती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मीठी नीम भी होती है जिसे करी पत्ते के रुप में भी लोग जानते हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल बहुत से लोग अपने खाने में करते हैं। पोहे में स्वाद बढ़ाना हो या दाल-सब्जी में तड़का लगाना हो, करी पत्ता भोजन का स्वाद बढ़ा देता है। सिर्फ इतना ही नहीं करी पत्ता आपके चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है और इससे सेहत भी अच्छी बनती है।आपको बताते हैं की कैसे करी पत्ता आपके स्वास्थ्य को बढ़ाने के काम आता है।

खून की कमी करे दूर

अगर किसी को एनीमिया की शिकायत हो तो उसके लिए करी पत्ते का सेवन बहुत बढ़िया माना जाता है। करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड होता है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना है। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता और खजूर का सेवन करेंगे तो एनीमिया से बहुत जल्द छुटकारा पा जाएंगे।

शुगर में है फायदेमंद

करी पत्ते को मीठी नीम भी कहते हैं, लेकिन डायबटीज के मरीजों के लिए भी करी पत्ता बहुत फायदेमंद हैं। आज के समय में शुगर की समस्या आम हो गई है। तनाव लेने और गलत खान से भी शुगर आसानी से हो जाता है। ऐसे में अपने खाने में करी पत्ते को शामिल करें। ये शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखेगा और सेहत में सुधार होगा।

खांसी में मिलता है आराम

आज के समय में कोरोना जैसा संकट सामने खड़ा है जिसके लक्षणों में खांसी भी शामिल है। अगर आपको सामान्य खांसी है तो उसे भी ज्यादा दिनों तक बचा के ना रखें औऱ जल्द ही उसका इलाज करें। इसके लिए करी पत्ते का इस्तेमाल अच्छा होगा। कई बार गीली खांसी में कफ ज्यादा बनती है और जब निकल नहीं पाती तो फेफड़ों में जमा हो जाती है। ऐसे में करी पत्ते को पीस कर शहद के साथ इसका सेवन कर लें। इससे आपको कफ में भी आराम मिल जाएगा और जमी हुई कफ भी बाहर निकल जाएगी।

चेहरे को बनाता है खूबसूरत

सिर्फ अंदर की सेहत ही नहीं बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाने में करी पत्ता बहुत काम आता है। अगर आपके चेहरे पर लंबे समय से मुंहासे या दाग धब्बे हैं तो हर दिन करी पत्ता खाइए। अगर खाना ना चाह रहे हों तो चेहरे पर पेस्ट बना कर लगा लें। साथ ही अपने बालों को अगर काला और घना करना हो तो नारियल के तेल में करी पत्ता उबाल कर बालों में लगा लें। इससे बालों में गजब की चमक आ जाएगी।

पेट को रखता है ठंडा

ज्यादा उलटा पुलटा खा लेने से पेट में पाचन की समस्या होना भी बहुत आम है। इसके लिए जरुरी है की आप अपने भोजन में करी पत्ते का इस्तेमाल जरुर करें। अगर दस्त की समस्या शुरु हो गई है तो करी पत्ते को पीसकर छाछ में मिला लें और पी जाएं। इससे आपकी पेट की गड़बड़ी दूर होगी। साथ ही पेट में ठंडक बनी रहेगी। इससे आपके पेट में अगर कोई और भी दिक्कत होगी तो वो भी ठीक हो जाएगी।

Back to top button