विशेष

लॉकडाउन के दौरान करेंगे ये काम, तो दूर हो जाएगी आपके घर से नेगेटिविटी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। बाहर सब कुछ बंद है, और लोग घरों में बंद हैं। तो ऐसे में तनाव होना, चिड़चिड़ापन आना सामान्य बात है। घरों में रहकर आप बोरियत भी महसूस कर रहे होंगे, तो आपको बता दें कि बोर सिर्फ आाप ही नहीं होते, आपका घर भी होता है। ऐसे में जब आप जानते हैं कि घर से बाहर निकलना इस समय मना है। तो क्यों न घर में थोड़ी ताजगी और हरापन लाया जाए। जब आप पूरे दिन घर में ही हैं, तो आपके घर का माहौल ताजगी से भरा, खुशबूदार होना चाहिए। क्योंकि विशेषज्ञ बताते हैं कि, घर में धूल, उदासी, बदबू इन सभी का प्रभाव बहुत नकारात्मक होता है। तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप अपने घरों में ताजगी कैसे ला सकते हैं।

ये अप्रैल का महीना चल रहा है। अप्रैल फूलों का महीना होता है। इस समय तरह तरह के फूल खिलते हैं। साथ ही मार्केट में भी कई तरह के फूल उपलब्ध रहते हैं। आप इन फूलों को अपने घरों में सजा सकते हैं।  इन्हें आप अपने गुलदस्तों में रख सकते हैं। साथ ही खुशबूदार फूलों को अपने घरों में रूम फ्रेशनर की तरह भी यूज किया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने घर की बोरियत को दूर कर सकते हैं। और घर के उदास भरे माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं। इसके अलावा भी आप अन्य कई तरह के उपाय अपना कर अपने घरों से नेगेटिविटी दूर कर सकते हैं।

फ्लावर वाज को धोएं

सबसे पहले अपने फ्लावर वाज को धो लें। और उसमें मनी प्लांट या कुछ ऐसे प्लांट लगाएं जो लंबे समय तक पानी में रह सकते हों। ध्यान रहे आपको नियमित अंतराल में पानी बदलते रहना है। और उस पानी में एक चुटकी हल्दी या यूकेलिप्टम डाल दें।

क्रिस्टल बाउल में पापुरी

अपने कमरे के बीच में क्रिस्टल बाउल रखें। और उसमें पापुरी (बाजार में मिलने वाले सूखे रंग-बिरंगे फूल) डाल दें, इसके बाद इसमें अपने पसंद का इत्र छिड़क दें। इससे आपके कमरा ताजगी से भर जाएगा। अगर आपके घर में दालचीनी हो तो, क्रिस्टल बाउल में इसका एक टुकड़ा डाल दें। इसके खुशबू से आपके घर का महौल बेहद खुशनुमा हो जाएगा।

कुशन कवर बदलें

इस समय आपके कुशन कवर ब्राइट और फ्लोरल प्रिंट के होने चाहिए। अपने घर के सोफा, टेबल मेट, और कुशंस आदि को रोज झाड़ें। और अच्छे से बिछाएं।

लोबान का धुआं

कमरे में लोबान का धुआं दिखाएं, इससे आपके घर से निगेटिविटी दूर होगी और आप खुश रहेंगे।

पौधे लगाएं

जानकार बताते हैं कि अगर घर में तुलसी, बासिल आदि के पौधे लगाएंगे तो आपके घर में पॉजिटीव एनर्जी आएगी। ये पौधे आप घर की बालकनी, पोर्च या किचन सेल्फ में भी रख सकते हैं।

घर के किसी बर्तन आदि में पानी भरकर तुलसी, बैंबू या मिंट की कुछ पत्तियां डाल दें। इससे घर में ताजापन बना रहेगा और आपका मूड भी ठीक रहेगा।

अगर आप इनमें से कुछ भी नहीं कर रहे हैं, तो सुबह-शाम घर में अगरबत्तियां जरूर जलाएं। जानकार बताते हैं कि इससे घर वातावरण की नमी खत्म होगी और घर में तनाव और उदासी कम रहेगा।

Back to top button