बॉलीवुड

ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन को केक बनाता देख खुद को रोक नहीं पाई मलाइका अरोड़ा, कह दी इतनी बड़ी बात

कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहकर अलग अलग तरीके से इस समय का यूज़ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारों की बात करें तो वो भी इस समय अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस दौरान तमाम बॉलीवुड स्टार्स, लॉकडाउन के समय का उपयोग कर रहे हैं। कुछ स्टार्स कुकिंग में हाथ आजमा रहे हैं, तो कुछ अपने घरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ के कुकिंग वीडियोज ट्रेंड पर हैं। तमाम सेलिब्रिटीज खुद को खाना बनाने में पारंगत करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीवुड के सितारे अपना कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इन वीडियोज को उनके फैंस ने भी खूब पसंद किया है। वरूण धवन, विक्की कौशल, सारा अली खान जैसे स्टार्स ने अपना वीडियो शेयर किया था। वरूण धवन ने पीछले दिनों ऑमलेट बनाया तो सारा अली खान पैन केक्स बना चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल ने भी कुकिंग में हाथ आजमाए हैं, वे भी ऑमलेट बनाने में कामयाब हुए। और कुकिंग की शौकीन माने जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने भी अपना एक कुकिंग वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो बेसन के लड्डू बनाते हुए नजर आई थीं।

तो अब मलाइका के ब्वायफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने घर में कुकिंग किया है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में अर्जुन किचन में एक कटोरे में कुछ मिलाते हुए नजर आए। उनके पास उनका डॉगी भी खड़ा है। वीडियो में अर्जुन खाना बना रहे हैं और बैकग्राउंड में फिल्म गुंडे का गाना तूने मारि एट्रियां चल रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा – मैं पक्के तौर पर ये कह सकता हूं कि मैक्सिकम (डॉगी का नाम) जो रियल गुंडा है। वो मन में यही गा रहा होगा। क्योंकि मेरे डॉगी ने मुझे पहली बार किचन में केक बेकर अटेम्पट करते हुए देखा है। अर्जुन के इस वीडियो अपलोड करने के कुछ ही देर बाद उनके फैंस ने इस पोस्ट पर लाइक्स की बरसात कर दी। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कमेंट आया। मलाइका ने अर्जुन के इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स में लिखा – hmmmm.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और संजय दत्त भी दिखे थे। उनकी दो फिल्में बड़े पर्दे पर रीलीज होने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्में संदीप और पिंकी फरार है। ये दोनों ही फिल्में रीलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस  के कारण लॉकडाउन में फंस गई।

फिल्म और मनोरंजन इंडस्ट्री को कोरोना ने जबरदस्त प्रभावित किया है। लगभग सभी टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग कोरोना की वजह से रोक दी गई हैं। इसी कारण टीवी चैनल्स भी रिपीट शो चलाने को मजबूर हैं, क्योंकि नया एपिसोड नहीं बन रहा है। बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी बंद है। और जो फिल्में शूट हो चुकी हैं, वो अभी लॉकडाउन के चलते रीलीज नहीं हो पाएंगी। बता दें भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा।

Back to top button