अध्यात्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, इन कार्यों को करने से होती है ‘अक्षय फल’ की प्राप्ति

चैत्र माह की पूर्णिमा 8 अप्रैल को आ रही है। इस पूर्णिमा को मधु पूर्णिमा और चैते पूनम के नाम से भी जाना जाता है। ये पूर्णिमा संवत्सर की पहली पूर्णिमा होती है। जिस वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन सूर्योदय होने से पहले उठकर स्नान किया जाता है और गरीब लोगों को वस्तुएं दान की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस पूर्णिमा के दिन सूर्य को अर्घ्य देने से और भगवान विष्णु जी की पूजा करने से मनचाही चीज मिल जाती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन तीर्थ स्नान, दान, व्रत और भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए।

चैत्र पूर्णिमा का महत्व

शास्त्रों के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सौलह कलाओं से पूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा का व्रत करने से सुख मिलता है और श्रेय और सुदंरता की प्राप्ति होती है। साथ में ही विष्णु जी की पूजा करने धन लाभ भी होता है।

चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये कार्य –

  1. चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें या फिर नहाने के पानी में गंगा जल मिला लें। इस दिन पवित्र जल से स्नान करने से सारे पापों का अंत हो जाता है।

2. नहाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उनको पीले रंग के फूल, फल और वस्त्र अर्पित करें। पूजा करते समय आप अनाज भी मंदिर में रखें। वहीं पूजा पूरी होने के बाद ये अनाज गरीब लोगों में बांट दें।

3. इस दिन सूर्य देव की पूजा भी की जाती है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य भी दें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के कलश के अंदर जल, चावल, सिंदूर और फूल डाल दें। फिर इस जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें।

4. चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी आती है। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करें। शास्त्रों के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन ही भगवान हनुमान जी का जन्म हुआ था।

5. शाम के समय चंद्रमा की पूजा भी करें। चंद्रमा की पूजा करते समय उन्हें खीर का भोग लगाएं। खीर को पूरी रात चंद्रमा की रोशनी में ही रहने दें। वहीं अगले दिन सुबह स्नान कर इस खीर को प्रसाद के तौर पर लोगों में बांट दें।

6. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी करें। पीपल के पेड़ की पूजा करते समय पेड़ पर दूध और जल अर्पित करें। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा करें और पेड़ के पास एक दीपक जला दें। ये उपाय पूर्णिमा के दिन करने से धन लाभ होने लग जाता है।

7. चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन दान करने का भी काफी महत्व होता है। इस दिन आप अन्न, पानी, जूते-चप्पल, कपड़े और काले छाते का दान जरूर करें। इन चीजों का दान करने से पुण्य हासिल होता है और स्वर्ग के दरवाजे खुल जाते हैं।

8. इस दिन विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा भी एक साथ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय इनकी पूजा करने से धन लाभ होता है।

Back to top button