बॉलीवुड

शादी करने के लिए मद्रास जा पहुंचे थे जितेद्र और हेमा, पता चलते ही धर्मेंद्र ने किया था ये काम

बॉलीवुड में अपने समय के सदाबहार और सबसे फुर्तीले अभिनेताओं में से एक जितेंद्र का आज (7 अप्रैल) जन्मदिन है, उनका असली नाम रवि कपूर है। जितेंद्र 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के सबसे जाने माने चहेरों में से एक हैं, लेकिन जितेंद्र ने लंबे समय पहले ही सिनेमा से ब्रेक ले लिया था और फिर कभी दुबारा वापसी नहीं की। इस बारे में जब उन्हें पूछा गया था, तो उनका जवाब था- मैंने अपना लंबा समय स्टूडियो में बिताया है। और अब ब्रेक लेना चाहता हूँ। जितेंद्र अपने डांस और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। इसके अलावा उनसे जुड़े हुए कई किस्से भी काफी मशहूर हैं, जिसमें से एक किस्सा हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

ड्रीम गर्ल के नाम से फेमस हेमा मालिनी का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। भले ही वो अभी धर्मेंद्र की पत्नी हैं। लेकिन हेमा को धर्मेंद्र के अलावा संजीव कपूर और जितेंद्र भी बहुत प्यार करते थे। और सिर्फ प्यार ही नहीं, उनसे शादी भी करना चाहते थे। इसी बीच जितेंद्र और हेमा मालिनी की एक खबर आई कि, दोनों शादी करना चाहते हैं। और वो अभी मद्रास में हैं। तो आइये जानते हैं, फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक हेमा मालिनी की शादी धर्मेंद्र के साथ हो गई।

जितेंद्र हेमा मालिनी को प्यार तो करते ही थे। लेकिन इनके अलावा उस वक्त उनका रोमांस उनकी पत्नी शोभा के साथ भी चल रहा था। जब धर्मेंद्र ने ये खबर सुनी कि, हेमा और जितेंद्र मद्रास में हैं। तो वे शोभा को लेकर सीधे मद्रास रवाना हो गए। और ऐसा माना जाता है कि वहां शोभा ने, हेमा और जितेंद्र की शादी को लेकर आपत्ति जताई। और खूब हंगामा किया। जिसके बाद उन दोनों की शादी नहीं हो पाई। बता दें बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की।

जितेंद्र ने बहुत साल पहले ही एक्टिंग छोड़ दी थी। उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो वापस एक्टिंग नहीं करेंगे और ना ही वो एक्टिंग करने के मूड में हैं। आगे उन्होंने कहा, मैं एक्टिंग करने पर विचार कर सकता हूँ, अगर मेरी बेटी एकता कपूर कहे। जितेंद्र बताते हैं, उन्होंने स्टूडियो में वापस न लौटने के बारे 18-20 साल पहले विचार कर लिया था।

वे बताते हैं, मैंने अपने दौर में कई कई घंटे स्टूडियो में बिताए हैं। अब मैं अपना जीवन बहुत ही आराम से गुजारना चाहता हूँ। अब एक्टिंग को लेकर मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन मेरी बेटी कहेगी तो मैं इस पर विचार जरूर करूँगा। बता दें तुषार कपूर और एकता कपूर, दोनों जितेंद्र की संतानें हैं।

जितेंद्र को सबसे ज्यादा उनके डांस के लिए पसंद किया जाता था।  वे अपने अनोखे तरह के डांस के लिए काफी मशहूर थे।  सफेद पैंट, सफेद शर्ट और सफेद जूते पहने हुए, जितेंद्र का डांस स्टाइल 70-80  के दशक में खूब पसंद किया गया। जितेंद्र को जपिंग जैक के नाम से भी जाना जाता था। बता दें जितेंद्र के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ दशक 80 का दशक रहा। उस समय जितेंद्र ने कई हिट फिल्में दी थीं। लेकिन उनका पूरा फिल्मी सफर शानदार रहा है।

Back to top button