अध्यात्म

अगर जीवन में पाना चाहते हैं सफलता, तो सोने से पहले जरूर करें ये सरल टोटके

जीवन में सफलता पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं और दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे लोग होते हैं। जिनको सफलता नहीं मिल पाती है और हमेशा निराशा ही हाथ लगती है।

जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत करने के साथ-साथ सोने से पहले आप ये टोटके करें। इन टोटकों को करने से जीवन में वो हर चीज मिल जाएगी। जिसे आप पाने कि इच्छा रखते हैं। लाल किताब के अनुसार सोने से पहले इन उपायों को करने से इंसान कामयाब हो जाता है और उसे अपनी मंजिल आसानी से मिल जाती है।

सोने से पहले करें ये टोटोके, मिल जाएगी जीवन में सफलता

कपूर जलाएं

सोने से पहले हमेशा कपूर जरूर जलाएं। कपूर को बेहद ही शक्तिशाली माना जाता है और रोज इसे जलाने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले दो कपूर अपने कमरे में जलाएं और उसके बाद ही सोएं।

सकारात्मक बातों के साथ सोएं

सोते समय दिमाग में केवल सकारात्मक बातें ही सोचें। कई लोग सोने से पहले नकारात्मक बातें सोचते हैं। जो कि गलत होता है। सोने से पहले हमेशा उन्हीं चीजों के बारे में सोचना चाहिए। जिनको सोचने से आपको खुशी मिलती हो। हम लोगों की सोच जैसी होती है हमें फल भी वैसा ही मिलता है।

इस तरफ हो मुंह

सोते समय आपके पैर और मुंह किस दिशा में होते हैं इसपर भी आपका भविष्य निर्भर करता है। लाल किताब के अनुसार जो लोग गलत दिशा की और सोते हैं। उन लोगों को जीवन में कभी कामयाबी नहीं मिलती है। इसलिए आप ये भूल ना करें। लाल किताब के मुताबिक सोते समय आपके पैर दक्षिण और पूर्व में कभी भी नहीं हो चाहिए। इसके अलावा पैर दरवाजे की और भी न हों।

सोते समय आपके सिर की दिशा पूर्व में होनी चाहिए। इस दिशा में सिर होने से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। वहीं दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोने से शांति, सेहत और समृद्धि मिलती है। इसलिए आप इन दो दिशाओं की और ही अपने सिर को रखकर सोएं।

हमेशा पैर धोकर सोएं

कई लोग रात को बिना पैरों को साफ किए सो जाते हैं। अगर आपके अंदर भी यहीं आदत है तो आप इसे फौरन बदल दें। क्योंकि इस आदत के कारण हर कार्य में असफलता मिलती है और जो भी काम आप शुरू करते हैं उसमें केवल हानि ही होती है।

करें हनुमान के नाम का जाप

रात को सोते समय हनुमान जी के नाम का जाप करें। हनुमान जी के नाम का जाप करने से मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती है। साथ में ही जीवन की हर परेशानी को हनुमान जी दूर कर देते हैं। अगर आपको भय, असफलता और किसी प्रकार की चिंता रहती है तो आप जरूर सोते समय हनुमान जी के नाम का जाप करें।

लक्ष्मी मां को करें याद

जो लोग अपना नया व्यापार शुरू करते हैं। उन लोगों को रात को सोते समय लक्ष्मी मां को जरूर याद करना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में कामयाबी मिलती है और आप सफल हो जाते हैं।

ऊपर बताए गए टोटकों को करने से आपको जीवन में सफलता जरूर मिलेगी।

Back to top button