बॉलीवुड

शाहरुख के करीबी को हुआ कोरोना वायरस, अब होगा पूरी फैमिली का टेस्ट

कोरोना महामारी से दुनिया के कई देश परेशान हैं। भारत भी अब इस वायरस के चपेट में धीरे धीरे आ रहा है। हालांकि अभी भारत में ये महामारी स्टेज 2 में है। लेकिन पूरे भारत में अभी तक इस वायरस से 4000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। और सौ से अधिक जानें अभी तक जा चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आइये जानते हैं, क्या है बड़ी खबर।

बॉलीवुड के जानी मानी शख्सियतों में से एक शाहरूख खान के करीबी कहे जाने वाले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी को कोरोना पॉजिटीव पाया गया है। शजा मोरानी का कोरोना पॉजिटीव, उनके परिवार खासकर उनके पिता के लिए बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि इस वक्त उनके पित करीम मोरानी सदमे में हैं।

करीम एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता हैं। और वो अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। बता दें जुहू, मुंबई का वो इलाका है, जहां सभी बॉलीवुड स्टार का घर है। शजा मोरानी का कोरोना पॉजिटीव आना पूरे इलाके के लिए एक सदमे के समान है। और इस रिपोर्ट के बाद जुहू इलाके में भारी तनाव भी दिख रहा है। क्योंकि अभी तक मुंबई के जुहू इलाके से कोई भी कोरोना पॉ़जिटीव नहीं मिला था। हालांकि पूरे देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से ही हैं।

शजा मोरानी की बात करें, तो वो रविवार की शाम को कोरोना पॉजिटीव पाई गई हैं। उनके रिपोर्ट के बाद उन्हें तुरंत नानावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें शजा अपने पूरे परिवार माता पिता और जोया के साथ जुहू में रहती हैं। वहीं जोया मोरानी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं।

करीम मोरानी अपने फैमिली के साथ जिस बिल्डिंग में रहते हैं। उस बिल्डिंग का नाम शगुन है। शजा के कोरोना पॉजिटीव मिलने से पूरे बिल्डिंग को लॉकडाउन कर दिया गया है। और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि शजा के परिवार के 9 अन्य सदस्यों का भी कोविड19 टेस्ट किया जाएगा।

हालांकि माना जा रहा है कि उनकी हालत अभी स्थिर है। और वो नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए उनके परिवार को उम्मीद है कि, शजा जल्द ठीक हो जाएंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि, शजा न तो कहीं विदेश से आई हैं। और न ही किसी कोरोना पॉजिटीव के संपर्क में। ऐसें में उनका कोरोना पॉजिटीव होना काफी हैरान करने वाला है।

करीम मोरानी एक प्रोड्यूसर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। करीम ने चेन्नई एक्सप्रेस जैसे सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। शाहरूख खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी, शाहरूख खान के बहुत अच्छे मित्र भी हैं। बता दें कि इसके अलावा बॉलीवुड के हर बड़े पार्टी के ऑर्गेनाइजेन का श्रेय मोरानी फैमिली को जाता है। इस समय शजा मोरानी का कोरोना पॉजिटीव आना काफी चिंताजनक है। क्योंकि जुहू में बॉलीवुड के कई बड़े बड़े स्टार रहते हैं। बता दें इससे पहले कोरोना, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को अपने चपेट में ले चुका है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब उनका नया कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

Back to top button