बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच मां शर्मिला टैगोर की बात ने उड़ाए सैफ अली खान के होश, चिंता में छोटे नवाब

पूरी दुनिया कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रही है। दुनियाभर में 12 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हो गए हैं, जबकि अब तक इसकी वजह से लगभग 64 हजार लोगों की जान दुनियाभर में चली गई है। भारत में भी स्थिति बड़ी ही विकट है। यह भी कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक 75 से भी अधिक लोगों ने भारत में कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है। मरीजों की तादाद और नहीं बढ़े, इसी को देखते हुए देश में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का लोग इसलिए समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि यह कदम वास्तव में उन्हीं की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हैं। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी इसका पालन कर रहे हैं और उन्होंने भी खुद को अपने-अपने घरों में कैद करके रखा है।

मां को लेकर सैफ का खुलासा

लॉकडाउन के दौरान सैफ अली खान भी अपने घर में बंद हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी मां के व्यवहार को लेकर अनोखा खुलासा किया है। सैफ अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर के बारे में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान उनकी मां अजीब-अजीब तरह की बातें करने लगी हैं। सैफ के मुताबिक लॉकडाउन का असर उनकी मां पर पड़ता हुआ दिख रहा है। लॉकडाउन के दौरान उनके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिस तरह का व्यवहार वे लॉकडाउन के दौरान कर रही हैं, वह डराने वाला है।

दरअसल सैफ अली खान इस वक्त अपनी मां के साथ नहीं है। वे अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ मुंबई में हैं। मुंबई में ही ये सभी लोग सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वहीं, सैफ की मां शर्मिला टैगोर मुंबई में न होकर दिल्ली में हैं। लॉकडाउन के दौरान वे दिल्ली में ही रह रही हैं। सैफ अली खान ने मुंबई के एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में यह कहा है कि उन्हें अपनी मां की इतनी चिंता बिल्कुल भी नहीं होती यदि लॉकडाउन के दौरान वे इतनी बुद्धि भरी बातें नहीं करतीं। सैफ अली खान ने अपनी मां के बारे में बताते हुए कहा है कि उनकी मां ने हाल ही में उनसे फोन पर कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अब जी ली है। साथ ही उन्हें किसी भी बात का कोई पछतावा नहीं है। सैफ के मुताबिक उनके ऐसा कहने से वे लोग काफी डर गए हैं।

बहन है मां के साथ

वैसे, सैफ अली खान ने बताया कि उनकी बहन सबा मां शर्मिला टैगोर के साथ दिल्ली में मौजूद हैं और उनका पूरा ख्याल रख रही हैं। सैफ के मुताबिक उन्होंने काफी समय से अपनी बहन सोहा को भी नहीं देखा है। हालांकि, फोन पर उनसे उनकी बात होती रहती है। सोहा के परिवार के साथ लॉकडाउन से पहले अक्सर सैफ अली खान और करीना कपूर खान को वक्त बिताते हुए देखा गया है।

पढ़ें कोरोना मरीज के संपर्क में आए गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मी, भेजा गया होम क्वारंटाइन पर

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें। 

Back to top button