बॉलीवुड

कनिका कपूर की देखरेख में लगी 6 नर्से, आइसोलेशन वार्ड में ऐसे हो रही है खातिरदारी

सिंगर कनिका कपूर कोरोना से पीड़ित हैं। और उनका कोविड19 रिपोर्ट पांचवी बार भी पॉजिटीव आया है। वो फिल्हाल अस्पताल में आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। कनिका को अपने बच्चों और पैरेट्स की याद आ रही है। कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में भर्ती हैं औऱ वहीं उनका इलाज चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स ये दावा कर रहे हैं कि यहां उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दी जा रही है। उनकी देख रेख के लिए कई नर्सेज लगाई गई हैं।

इसके अलावा उन्हें उनकी ही डिमांड पर अलग अलग तरह का खाना भी दिया जा रहा है। स्पेशल डाइट भी दिया जा रहा है। उन्हें स्पेशल रूम में रखा गया है। और उनकी पूरी खातिरदारी की जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि जहां पहले वो अस्पताल में मिसबिहेव होने की बात कर रही थीं। अब उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है तो वो खुश हैं। एसजीपीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमन बताते हैं कि कनिका कपूर को स्पेशल रूम के साथ स्पेशल डाइट भी दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बस उनसे इतनी विनती है कि वो पेशेंट्स की तरह व्यवहार करें, वह स्टार की तरह व्यवहार न करें। उनकी देखरेख अच्छे से की जा रही है।

छह नर्सेज कर रही हैं देखरेख 

कनिका कपूर इस वक्त जिस आइसोलेशन वार्ड के स्पेशल रूम में एडमिट हैं, वहां एक नहीं बल्कि छह नर्सेज उनकी देखरेख कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हर चार घंटे में उनकी ड्यूटी बदल दी जाती है। और ये नर्सेज कनिका के हर काम करती हैं। दवा खिलाने से लेकर उनकी देखभाल तक सारे काम करती हैं। कनिका कपूर की देखभाल की सभी जिम्मेदारी इन नर्सेज पर है। इसके अलावा बता दें कि आइसोलेशन वार्ड में एक नर्स इनके साथ हमेशा मौजूद रहती है।

स्पेशल डाइट

अस्पताल में कनिका कपूर के लिए अलग से खाना बनता है। जिसमें ग्लूटेन न हो। क्योंकि कनिका गेहूँ या राई आदि में पाए जाने वाले प्रोटीन को पचाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उनके लिए अलग से ग्लूटेन फ्री खाना पकाया जाता है।

स्पेशल रूम की सुविधा

कनिका का आइसोलेशन वार्ड बिल्कुल रखा गया है। उनके लिए अलग बेड से लेकर अलग टॉयलेट तक की सुविधा है। साथ ही मनोरंजन के लिए टीवी भी लगाई गई है। बता दें कि इसके अलावा कनिका के कमरे में वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है। और गर्मी से बचने के लिए एसी का भी प्रबंध है। उनके कमरे का रेग्युलेशन भी अलग से हो रहा है।

कनिका कपूर 19 मार्च को कोरोना पॉजिटीव पाई गई थीं। इसके बाद 20 मार्च को उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। और कुछ ही दिन बाद उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जांज के बाद पता चला कि वो कोरोना पॉजिटीव हैं। बता दें कि लंदन से लौटने का बाद उन्होंन लखनऊ और कानपुर में कई समारोह किए थे। जिनमें वो कई लोगों से मिली थीं। हालांकि उनमें से बहुतों का कोविड19 निगेटिव आया।

Back to top button