बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के पापा ने उन पर लगाई थी इस चीज़ की पाबंदी, अब सामने आई वजह

बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरेशनल स्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। प्रियंका ने बहुत ही कम समय में अपने करियर में बड़े मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में जो ऊँचाईयां पाई हैं, वो बड़े बड़े स्टार्स के लिए किसी सपने के समान होता है।  आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ यादें बताएंगे, जो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में निक जोनास के साथ हुई। इसके बाद से वो इंडिया में कम ही रहती हैं। प्रियंका, निक के साथ लॉस एंजलेस में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने टीनएजर के दौर को याद किया और कुछ दिलचस्प यादें शेयर कीं। तो आइये जानते हैं उन्होंने कौन सा किस्सा शेयर किया है।

देशी गर्ल के नाम से प्रसिद्ध प्रियंका ने बताया कि कैसे उनके टीनएजर के समय उन्हें घर में पाबंदियां लगाई जाती थीं। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रियंका कहती हैं, जब मैं 16 साल की थी तब मेरे पिताजी मेरी बहुत फिक्र किया करते थे। वो बताती हैं, मेरे पापा उस समय मेरी बहुत चिंता करते थे।

ग्लैमरस गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका न सिर्फ अभी अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को अट्रैक्ट करते हैं। बल्कि वो अपने टीनएज में भी काफी ग्लैमरस थीं, उनकी खूबसूरती से  लोग तब भी फिदा हो जाया करते थे। प्रियंका बताती हैं कि, जब वो स्कूल से वापस आती थीं, तो लड़के उनका पीछा किया करते थे। वे आगे कहती हैं, इस बात से मेरे डैड काफी चिंतिंत रहते थे। इसी डर से मेरे डैड घर की खिड़कियां बंद रखा करते थे।

प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि डैड ने मुझ पर पाबंदियां भी लगा दी थीं। उन्होंने मुझे टाइट कपड़े पहनने से पूरी तरह मना कर दिया था। और ये बात मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इस कारण से कई बार मेरे और पापा के बीच बहस होती थी। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, कपड़े वाली बात को लेकर जरूर बहस होती थी। लेकिन मेरे और पिताजी के बीच काफी अच्छी बॉडिंग है। बता दें कि प्रियंका और उनके डैड के बीच बहुत अच्छी समझदारी है। वे अपने पापा के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। उन्होंने कई मौकों पर पिता को लेकर अपना प्यार भी प्रकट किया है।

फिल्हाल पूरा विश्व कोरोना संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर सेफ हैंड चैलेंज चल रहा था। इस चैलेंज को कई बड़े बॉलीवुड स्टार ने एक्सेप्ट किया था। हाल ही में प्रियंका ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका गाना गाते हुए हाथ धोती हुई दिख रही थीं। इस वीडियो की खूब तारीफ हुई थी। क्योंकि उन्होंने हाथ धोने के नियम सिखाए थे। उन्होंने बताया था कि जब तक हाथों में साबुन लगा रहे हों, तब तक नल के टैप को बंद रखना चाहिए, ताकि पानी की भी बचत  हो सके। इसके अलावा प्रियंका और उनके पति निक ने कोरोना संकट से उभरने के लिए पीएम केयर्स फंड में भी अपना योगदान दिया है।

Back to top button