विशेष

सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने किया देश का सम्मान और जमकर मनाई होली…. देखें वीडियो!

कल पूरे देश में होली का पर्व काफी धूम-धाम से मनाया गया। हर जगह होली की ही रौनक देखने को मिल रही थी। आप तो जानते ही हैं कि होली भारत का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन दुश्मन और दोस्त सभी मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। पूरे देश के लोगों ने होली का यह पर्व अपने-अपने अंदाज में मनाया। आप तो जानते ही हैं कि भारत के ऊपर कई दुश्मनों की निगाह है, इसलिए इसकी रक्षा करने के लिए सुरक्षा बलों के जवान हमेशा बॉर्डर पर तैनात रहते हैं।

आम जनता का हो जायेगा जीना मुश्किल:

उनका भी मन करता है कि आम लोगों की तरह वह भी अपने परिवार के साथ त्यौहार मनायें, लेकिन अगर वो आम लोगों की तरह त्यौहार मनाने लगेंगे तो आम जनता का जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए वह सबसे पहले अपने फर्ज को देखते हैं उसके बाद अपनी ख़ुशी के बारे में सोचते हैं। सीमा की रक्षा कर रहे इन जवानों के साथ भी कुछ लोग होली का पर्व मनाने चले जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

गुलाल लगाकर दी महिलाओं ने शुभकामनाएं:

दरअसल जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में जमकर बीएसएफ के जवानों ने होली खेली। अब आप सोच रहे होंगे कि वह सीमा पर किसके साथ होली खेल सकते हैं। आपको बता दें उन्होंने किसी और के साथ नहीं बल्कि आस-पास की महिलाओं और अपने साथियों के साथ होली खेली। वहां रहने वाली कुछ महिलाएं सैनिकों के साथ होली मनाने के लिए गयी थीं, उन्होंने जवानों को रंग-गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

देश के सम्मान में फहराया तिरंगा:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बीएसएफ के जवानों की होली किसी अन्य व्यक्ति की होली से कम नहीं लग रही है। उन्होंने जमकर सीमा पर मस्ती की और ढ़ोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाचे और होली की हुडदंग की। आपको बता दें इसी दौरान जवानों ने तिरंगा लहराकर देश का सम्मान भी किया।

वीडियो देखें-

Back to top button