अध्यात्म

अगर आप पान खाने के शौक़ीन हैं तो इस समय ना खाएँ पान वर्ना दरिद्रता और कष्ट में कटेगा जीवन!

आप तो जानते ही हैं कि हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा में पान के पत्ते का कितना ज्यादा महत्व होता है। किसी शुभ कार्य को करने से पहले भी पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार जब देवताओं ने समुद्र मंथन किया था, उस वक़्त भी उन्होंने पान के पत्ते से पूजा की थी। पान का उपयोग खाने, दान करने और देवी-देवताओं को भेंट करने के लिए किया जाता है।

सूर्यास्त के बाद ना खाएं पान:

देवी-देवताओं को भेंट करने से इससे बहुत शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। लेकिन पान को गलत तरह से या गलत समय खाने से आपको कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सूर्यास्त के बाद पान, चूना और कत्था खाने से व्यक्ति को अपराध लगता है। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन दरिद्रता और दुर्भाग्य में कटता है। एकादशी और श्राद्ध के दिन भूलकर भी पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

मंगलवार को चढ़ाएं हनुमान जी को पान:

अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी है तो मंगलवार अथवा शनिवार के दिन हनुमान जी को पान चढ़ाना काफी फायदेमंद रहता है। ऐसा करने से हनुमान जी आपके संकट हरने का बीड़ा उठा लेते हैं। हनुमान जी स्वयं आपकी रक्षा करते हैं और आपको कोई भी कष्ट नहीं होता है। ऐसा करने से आपके ऊपर शनि देव की बुरी दृष्टि भी नहीं पड़ेगी। हनुमान जी के लिए पान बनवाते समय उसमें कत्था, गुलकंद खोपरे का बुरादा, सौंफ और सुमन कतरी जरूर डलवायें। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि पान में सुपारी, तम्बाकू और चूना बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

ये भी करें:

*- अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए और अच्छे समय के लिए समय-समय पर पान दान करते रहना चाहिए।

*- सोमवार के दिन भोलेनाथ को कत्था, सौंफ, गुलकंद, सुमन कतरी और खोपरे के बुरादे का पान चढ़ाएं ऐसा करने से आपके घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

*- रविवार के दिन घर से बाहर निकलते समय अपने जेब में पान का पत्ता डालकर निकलें, इससे आपके सभी बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

*- अगर आपने खुद को सपने में पान खाते हुते देखा है तो समझ जाइए कि आपके जीवन में कोई सुन्दर स्त्री आने वाली है।

*- राधा-कृष्ण को मीठा पान बहुत ज्यादा पसंद है। इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए हर रोज उन्हें मीठा पान चढ़ाया जा सकता है।

*- धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में पान चढ़ाना चाहिए।

Back to top button