अध्यात्म

नवरात्रि के दौरान सुहागन महिलाएं जरूर करें इन चीजों से श्रृंगार, तुरंत प्रसन्न हो जाएंगी मां

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है और इस दौरान मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही सही माने जाते हैं और इन नौ दिन जो लोग सच्चे मन से मां की पूजा करते हैं। उनकी हर कामना को मां पूरा कर देती है। नवरात्रि में मां का सोलह श्रृंगार करने का भी विशेष महत्व होता है। साथ में ही जो स्त्री सुहागन होती है उनको भी नवरात्रि के दौरान रोज अच्छे से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिन श्रृंगार करने से पति की आयु लंबी होती है और पति को जीवन में कामयाबी मिलती है।

नवरात्रि के नौ दिन महिलाएं इन चीजों से करें श्रृंगार –

लाल रंग के कपड़े

मां को लाल रंग बेहद ही प्रिय होता है। इसलिए महिलाएं नवरात्रि के दौरान लाल रंग के वस्त्र जरुर पहनें। लाल के अलावा हरे रंग के कपड़े पहनकर भी मां को खुश किया जा सकता है। मां की पूजा करने से पहले महिलाएं इन रंग के वस्त्र जरूर धारण करें। साथ में ही मां को इन्हीं रंग की चून्नी भी अर्पित करें।

बिंदी

महिलाओं का श्रृंगार बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए आप श्रृंगार करते समय बिंदी जरूर लगाएं। नवरात्रि के दौरान सुहागिन स्त्रियां कुमकुम या सिंदूर से बिंदी लगाए तो ज्यादा शुभ माना जाता है।

मेहंदी

सुहागन स्त्री नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाएं और अपने पति का नाम भी हाथों में लिखें।

सिंदूर

हर सुहागन महिला को सिंदूर जरूर लगाना चाहिए और बिना सिंदूर लगाए नवरात्री की पूजा ना करें।  सिंदूर लगाने से पति की आयु लंबी होती है।

गजरा

मां दुर्गा को मोगरे के फूल काभी प्रिय होते हैं। इसलिए आप पूजा करते समय अपने बालों पर गजरा जरूर लगाएं।

काजल

आंखों में काजल लगाने से आंखें और सुंदर लगने लग जाती है और आंखों की सेहत के लिए भी काजल अच्छा माना जाता है। साथ में ये भी कहा जाता है कि काजल लगाने से बुरी नजर भी नहीं लगती है।

चूड़ियां

चूड़ियां सुहाग का प्रतीक होती हैं। इसलिए आप पूजा करते हुए चूड़ियां जरूर पहनें। साथ में ही मां को हरे या लाल रंग की चूड़ी भी अर्पित करें।

नथ

नथ नाक का आभूषण मानी जाती है और नथ पहनना सुहागन महिलाओं के लिए अनिर्वाय होता है। इसलिए पूजा करते समय नथ जरूर पहने। नाथ की तरह की अपने कानों में बालियां भी नवरात्रि के दौरान पहनकर रखें।

मंगल सूत्र

शादीशुदा महिला नवरात्रि की पूजा करते समय अपने गले में मंगल सूत्र धारण जरूर करें। मंगल सूत्र धारण करने से पूजा का लाभ पति को भी मिल जाता है और पति की सेहत सदा सही रहती है।

पायल

पैरों में पायल और बिछुए भी जरूर धारण करें। पायल और बिछाओं के बिना सुहागन महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसके अलावा आप बाजूबंद, कमर बंद और अंगूठी भी जरूर पहनें और इन चीजों को धारण करने के बाद ही मां की पूजा करें।

Back to top button