अध्यात्म

इस दिशा में ना बनाएं घर का मुख्य दरवाजा, सौभाग्य को भी बदल देता है दुर्भाग्य में

आपके घर का मुख्य दरवाजा किस दिशा में है उसपर आपका सौभाग्य और दुर्भाग्य निर्भर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा बनाते समय आप उसकी दिशा पर खासा ध्यान दें। कई लोग घर का दरवाजा गलत दिशा की और बना देते हैं। जिसकी वजह से उनके घर में बरकत होना बंद हो जाती है। साथ में ही दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। आज हम आपको घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े कुछ वास्तु शास्त्र के नियम बताने जा रहे हैं जिनका पालन आप जरूर करें।

इस दिशा में हो दरवाजा

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का दरवाजा पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा होना शुभ माना जाता है।

2. ईशान दिशा यानी उत्तर-पूर्व में दरवाजा होना उत्तम माना गया है और इस दिशा में दरवाजा होने से धन में बरकत होती है और घर में समृद्धि बनीं रहती है।

इस दिशा में हो दरवाजा

घर का मुख्य दरवाजा पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इस दिशा में अगर दरवाजा होता है तो घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है और सदा लड़ाई ही रहती है। वहीं दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर घर के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों के घर का दरवाजा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व का मध्य भाग) में होता है उनके परिवार के सदस्य सदा बीमार ही रहते हैं और उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

घर के दरवाजे से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम

  1. घर के मुख्य दरवाजे के आसपास टूटे-फूटे बर्तन या कोई भारी चीज ना रखें। ऐसा करने से घर में देवी-देवता प्रवेश नहीं करते।

2. मुख्य दरवाजे के पास आप पौधे ना लगाएं। कई लोग मुख्य दरवाजे के पास कई सारे पौधे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ये सही नहीं माना जाता है। इसलिए आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पौधे ना रखें।

3 .मुख्य दरवाजे के आसपास की सफाई का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि दरवाजे के पास सफाई ना होने से घर में लक्ष्मी मां प्रवेश नहीं कर पाती है और धन कामने में दिक्कत होती है।

4. दरवाजा इस तरह से बनाएं कि उसके सामने कोई और चीज ना हो जो की अवरोध उत्पन्न करें। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के मुख्य दरवाजे के पास कोई बड़ा पेड़ या अवरोध उतपन्न करने वाली चीज होती है। तो घर में रहने वाले व्यक्ति कर्ज में डूब जाते हैं और उनके पास धन नहीं टिकता है।

इस तरह से करें वास्तु दोष दूर

जिन लोगों का मुख्य दरवाजा गलत दिशा में है वो लोग परेशान ना हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य के गलत दिशा में होने पर आप दरवाजे के ऊपर लाल रंग के कपड़े के अंदर लौंग और इलाचयी बांधकर रख दें। इसके अलावा आप दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बना दें। ऐसा करने से भी दरवाजे का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

अपना घर बनाते समय आप मुख्य दरवाजे से जुड़े इन वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करें।

Back to top button