विशेष

कोरोना वायरस से निपटने को आगे आये कपिल शर्मा, पीएम रिलीफ फंड में दिए इतने रुपये

कोरोना की वजह से देश दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत ने भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। इस वजह से फिल्हाल पूरा देश लगभग बंद है। सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दी गई हैं। ऐसे में लोग भी अपने अपने घरों में बंद हैं। लेकिन भारत में एक बहुत बड़ा तबका गरीब जनता का है। जिनके पास घर में बंद होने के लिए घर भी नहीं है और न ही पेट भरने के लिए खाना है। जो लोग दिहाड़ी पर काम करते हैं यानी डेली मजदूरी पर काम करते हैं उनके लिए इस वक्त सबसे बड़ा सवाल रोटी का है। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर गरीब और मजदूरों पर पड़ा है। इसकी वजह भी साफ है, सभी उद्योग धंधे से लेकर निर्माण कार्य, दुकानें, संस्था सब कुछ बंद हो चुका है। हालांकि सरकार और अन्य सामाजिक लोग भी इनकी सहायता के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार सभी गरीब मजदूरों के सहयोग के लिए कार्यक्रम चला रही हैं। इसके अलावा कई जाने माने लोग भी इनकी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। कई  बॉलीवुड स्टार और टीवी कलाकार भी गरीब, मजदूर वर्ग के सहयाता के लिए सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सहायता के लिए सामने आए हैं। कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोश में 50 लाख रूपए दान दिए हैं। जिससे गरीब मजदूर वर्ग की सहायता हो सके।

 

View this post on Instagram

 

It’s time to stand together with the ones who need us. Contributing Rs.50 lakhs to the PM relief fund towards the #fightagainstcorona. Request everyone to #stayhome #staysafe #jaihind #PMrelieffund @narendramodi ? ??

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on


बता दें कि इस बात की जानकारी कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा ने दी है। कपिल ने अपने इंस्टा एकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। कपिल शर्मा ने लिखा है- यह समय है उन लोगों के साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कपिल शर्मा के इस कदम से उनके फैंस काफी खुश हैं। और वे इस पोस्ट को लाइक करते नहीं थक रहे हैं।

कपिल अपने इंस्टा एकाउंट में पोस्ट करते हुए कहते हैं कि कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोश में 50 लाख रूपए का दान कर रहा हूँ। यह उनके लिए है, जिन्हें इस वक्त हमारी जरूरत है। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहे और सुरक्षित रहें। कपिल शर्मा के इस सराहनीय कार्य पर उनके फैंस भी खुश हैं। और उनके पोस्ट पर खूब कमेंट भी कर उन्हें थैंक यू भी कह रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी गरीबों और मजदूरों के सहयोग के लिए अपने कदम बढ़ाए हैं। इनमें कुछ जाने माने एक्टर हैं। कुछ साउथ फिल्मों के सितारों ने भी खूब सहायता की है। इनमें प्रकाश राज महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने अपने निजी फार्म में मजदूरों को आश्रय देकर सहायता की। इसके साथ प्रकाश राज ने अपने यहां काम करने वाले मजदूरों को एडवांस पेमेंट देकर भी उनकी सहायता की है। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत भी इस लॉकडाउन में गरीबों की सहायता कर चुके हैं।

Back to top button