दिलचस्प

पंजाब पुलिस ने इस तरह से की जरूरतमंद लोगों की मदद, वीडियो देख CM बोले- ‘वेल डन पंजाब पुलिस’

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे पंजाब राज्य में कर्फ्यू लगा रखा है और पंजाब पुलिस को सख्त आदेश दिया है कि जो लोग कर्फ्यू का पालन ना करें उनको बकशा ना जाए। वहीं इसी बीच पंजाब पुलिस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई पंजाब पुलिस की तारीफ कर रहा है। वीडियो में पंजाब पुलिस ने सड़क किनारे सब्जी बेच रहे व्यक्ति से सारी सब्जी खरीदी है। इतना ही नहीं सब्जी खरीदकर इस व्यक्ति के हाथों को हैंड सैनेटाइजर से साफ भी किया गया है। जो भी लोग ये वीडियो देख रहे हैं वो पंजाब पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

65 सेकंड का है वीडियो

65 सेकंड की इस वीडियो में दो पुलिस अफसर सड़क के किनारे खड़े सब्जी विक्रता के पास जाते हैं और उससे सारी सब्जी खरीद लेते हैं। सब्जी खरीदने के साथ ही इन दोनों पुलिस वालों ने विक्रता के हाथों को हैंड सैनेटाइजर से साफ भी करवाया।

इस वजह से खरीदी सब्जी

पुलिस ने सब्जी वाले से खरीदी गई सब्जी जरूरतमंद लोगों के बीच में बांटी है। पुलिस ने सब्जी वाले से टमाटर, प्याज, आलू और गोभी खरीदी थी और ये सब्जियां गरीब लोगों को दे दी। दरअसल सब्जी खरीदने के बाद पुलिस वालों ने सब्जियों को गाड़ी में भर लिया और फिर जरूरतमंद लोगों के पास जाकर ये सब्जी बांट दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट की वीडियो


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है और ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ”वेल डन पंजाब पुलिस।” इस वीडियो को देखकर हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा है। क्योंकि एक तरफ पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है और दूसरी तरफ लोगों की मदद भी कर रही है।

पंजाब से 30 से अधिक मामले आए सामने

पंजाब राज्य में कोरोना वायरस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस राज्य में पहले लॉकडाउन ही किया गया था। लेकिन लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन ना किए जाने पर पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यू लगने के साथ ही लोगों को ये चेतावनी भी दी गई की वो घरों से बाहर ना निकलें। ऐसा करने से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

कर्फ्यू के बाद भी निकल रहे हैं लोग बाहर

पंजाब सरकार ने लोगों से वादा किया था कि लोगों के घरों तक जरूरत का सामान पहुंचाया जाएगा। लेकिन ये वादा पूरा करने में पंजाब सरकार नाकाम रही। जिसके कारण लोग बाजार जाकर जरूरी सामान खरीदते हुए नजर आए। आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने अधिकतर स्थानों पर दूध घरों पर पहुंचाने के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक का समय तय कर रखा है। जबकि सब्जी और दवाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए 8 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था। लेकिन तय समय के अंदर लोगों तक ये सुविधा नहीं पहुंच पा रही है।

हुई 15 से अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 700 से अधिक लोग इससे ग्रस्ते हैं। सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वो लॉकडाउन का पालन जरूर करें। ताकि ये वायरस फैल ना सकें।

Back to top button