विशेष

लॉकडाउन में लोगों को याद आया रामायण का दौर, लोग कर रहे हैं पुनः प्रसारण की मांग

कोरोना महामारी के इस दौर में संपूर्ण भारत  21 दिनों के लिए बंद है। माना जा रहा है कि 21 दिनों तक यदि लोग घर से बाहर न निकलें तो कोरोना वायरस के संक्रमण के चैन को रोका जा सकता है। और इसीलिए लोग अब घरों में कैद हैं और मनोरंजन के नए नए साधन खोज रहे हैं। खाली समय काटना सबके लिए मुश्किल हो रहा है और लगभग सभी लोगों के सामने ये सवाल खड़ा है कि समय कैसे काटा जाए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी चीज ट्रेंड हो रही है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं वो क्या चीज है।

21 दिनों के लॉकडाउन के दौर में अचानक से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा निर्देशित महाभारत फिर से ट्रेंड करने लगा है।  लोगों की इन दिनों मांग है कि रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से किया जाए। लोग लगातार ट्वीट कर ये बात उठा रहे हैं कि रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से किया जाए।

ऐसा माना जाता है कि रामायण और महाभारत का जब पहली बार प्रसारण  होता था। उस दौर में कोई किसी से बात तक करना पसंद नहीं करता था। हर कोई इन धारावाहिकों में इतना रम जाता था। ये बात तक कही जाती है कि दफ्तरों में नेता से लेकर अफसर तक सब अपना काम बंद कर रामायण और महाभारत देखा करते थे। ऐसा माना जाता है कि जब रामायण जिसके 78 एपिसोड हैं का प्रसारण होता था तो शहर के शहर खाली हो जाया करते थे। सड़कें विरान सूनी हो जाती थीं। गली, मोहल्ले, चौक चौराहे, शहर गांव हर जगह कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था।

लोग जब रामायण देखने बैठते थे तो अपने साथ अगरबत्ती लेकर बैठते थे। लोग चप्पल घर के बाहर निकाल कर बैठते थे। लोगों का मानना है कि आज भी माहौल कुछ वैसा ही हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की गाड़ियों के साइरन की आवाजें गूंज रही हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसी खाली सड़कें देखकर वही रामायण वाला दौर याद आने लगा है।

लोग ट्वीटर पर पीएम मोदी और मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करके ये मांग उठा रहे हैं कि रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू किया जाए। सोशल मीडिया यूजर्स ये बात कह रहे हैं कि अब जबकि आने वाले दिनों में वो घर में ही रहेंगे तो ऐसे में बच्चों के लिए कुछ अच्छा सीखने को मिल जाएगा। और कुछ धर्म ग्रंथों की यादें भी ताजा हो जाएंगी।

यूजर्स के लिए खुशी की बात ये है कि रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू होने वाला है। यूजर्स के मांग को पूरा किया जा सकता है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के जरिए से ये जानकारी दी है कि रामायण और महाभारत के अधिकारिक धारकों से ये बात की जा रही है कि दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण शुरू किया जा सके।

1987 में रामायण और 1988 में पहली बार महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन में किया गया।  इन दोनों धारावाहिकों का प्रभाव इतना तेज था कि उसी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इन धारावाहिकों के बाद कई दफा रामायण और महाभारत के सीरियल बने लेकिन उनमें वो पुरानी वाली बात नहीं दिखी।

Back to top button