बॉलीवुड

OMG: अपनी पहली ही फिल्म के हीरो से चला इस 6 अभिनेत्रियां का चक्कर, सिर्फ एक की ही हो पाई शादी

अक्सर आपने फिल्मों के दौरान एक्टर-एक्ट्रेसेस का नाम अफेयर के रूप में जुड़ते देखा होगा। ऐसा 50 के दशक से होता आ रहा है जिसमें दिलीप कुमार-मधुबाला, नरगिस-राज कपूर, अमिताभ बच्चन-रेखा, शाहरुख खान-काजोल, दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर जैसे कई नाम शामिल हैं। मगर कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने सच में अपने को-स्टार के साथ अफेयर किया लेकिन इसमें सिर्फ एक की ही शादी हो पाई। ये अभिनेत्रियां अपने-अपने दौर में काफी फेमस रह चुकी हैं और कुछ का नाम तो आज के समय में भी चर्चित है।

इन एक्ट्रेसेस ने अपने को-एक्टर को किया डेट

वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेस ने अपने को-एक्टर को डेट किया है लेकिन कुछ का नाम बहुत चर्चित रहा है। यहां हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने को-एक्टर को डेट किया लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंच पाईं..

आलिया भट्ट

बॉलीवुड के नये दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके को-स्टार्स वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। मगर आलिया का दिल वरुण के लिए धड़का और दोनों का अफेयर रहा। दोनों ने साथ में हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में भी की लेकिन इनका प्यार ज्यादा समय तक नहीं रहा। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

मनीषा कोईराला

एक्ट्रेस मनीषा ने फिल्म 1942: अ लव स्टोरी (1995) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसमें उनके को-एक्टर अनिल कपूर थे। फिल्म हिट हुई और गाने सुपरहिट हुए। यहां से शुरु हुई थी इनकी प्रेम कहानी भी जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई थी।

नीतू सिंह

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में नीतू सिंह और ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। इनका प्यार एक फिल्म के सेट से शुरु हुआ जो आज भी बरकरार है। दोनों ने शादी की और इनके दो बच्चे रणबीर कपूर और रद्धिमा कपूर है। शादी के इतने सालों के बाद भी दोनों आज साथ हैं और प्यारभरी जिंदगी जी रहे हैं।

नीलम

बॉलीवुड में 90 के दशक में एक्ट्रेस नीलम की जोड़ी गोविंदा के साथ काफी पॉपुलर रही। इन्होंने साथ में बिल्लो बादशाह, लव 86, घर में राम गली में श्याम, इल्ज़ाम, हत्या, ज़ोरदार और ताकतवार जैसी फिल्मों में काम किया। उस समय ये बताया जाता था कि नीलम और गोविंदा के बीच तगड़ा अफेयर था और गोविंदा नीलम से शादी भी करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान ये बात सामने आई थी कि शादी को लेकर गोविंदा ने अपनी मां से बात भी की थी लेकिन उनकी मां पहले ही सुनीता नाम की लड़की गोविंदा के लिए पसंद कर चुकी थीं और मां के लिए उन्होंने अपने प्यार को छोड़ दिया था।

श्रीदेवी

श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन थी लेकिन इनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म तोहफा थी। इसमें इनकी जोड़ी जितेंद्र के साथ काफी पसंद की गई और इसके साथ ही इनके बीच अफेयर के किस्से भी सामने आए। इस बात को एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने स्वीकार भी किया था। मगर ये बहुत कम समय के लिए रहा इसके बाद उनका अफेयर मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुआ। हालांकि इनकी शादी बोनी कपूर के साथ हुई।

नरगिस

बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी नरगिस और राज कपूर की रही है। इनका प्यार सच्चा था लेकिन इनके अलग होने की वजह राज कपूर का शादीशुदा होना था। हालांकि दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी और दोनों ने साथ में आह, श्री 420, आशियाना, बेवफा, अनहोनी, धून, जान-पहचान, अनाड़ी, प्यार, अंदाज, आवारा जैसी सुपरहिट फिल्में की थीं।

Back to top button