अध्यात्म

इसलिए मोदी जी ने कहा था की शंख, घंटी, ताली बजाकर बढ़ाएं कोरोना फाइटर्स का उत्साह, मिलता है यह लाभ

धार्मिक मान्यता में घंटी, शंख और ताली बजाना बेहद ही असरदार माना जाता है। धार्मिक मान्यता के साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि में भी घंटी, शंख और ताली बजाना लाभदायक माना गया है। हर मंदिर में घंटी जरूर लगाई जाती है। इसी तरह से पूजा करते समय शंख जरूर बजाया जाता है और आरती करते हुए ताली बजाई जाती है। शंख, ताली और घंटी बजाने से कई फायदे जुड़े हुए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

घंटी बजाने के फायदे

मंदिरों में घंटी लगाने के पीछे एक वजह है। शास्त्रों के अनुसार जब भी किसी मंदिर में प्रवेश किया जाता है तो सबसे पहले घंटी जरूर बजानी चाहिए। दरअसल जब भी हम घंटी बजाते हैं तो घंटी से जो आवाज निकलती है वो सकारात्मक माहौल बनाती है। साथ में ही आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म कर देती है। सकारात्मक माहौल बनने से पूजा करते हुए मन शुद्ध हो जाता है और पूजा करने में मन लगा रहता है। जबकि वैज्ञान के अनुसार घंटी बजाते समय वातावरण में कंपन पैदा होता है और ये कंपन वायुमंडल में मौजूद कीटाणु व विषाणु आदि को नष्ट कर देता है। ऐसा होने से आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

ताली बजाने के फायदे

शास्त्रों में ताली बजाना अच्छा माना गया है। ताली की प्रथा प्रह्लाद ने शुरू की थी। कहा जाता है कि जब प्रह्लाद भगवान विष्णु जी के भजन गया करते थे, तो जोर-जोर से ताली बजाया करते थे और तभी से ये प्रथा शुरू हो गई। अब जब भी कही भी कीर्तन या पूजा की जाती है तो ताली जरूर बजाई जाती है। भगवान की आरती करते हुए भी लोग ताली बजाया करते है।

ताली बजाते समय 29 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर असर पड़ता है और ऐसा होने पर शरीर सेहतमंद रहता है। वैज्ञान के अनुसार ताली बजाते समय 29 एक्यूप्रेशर पॉइंटस दबते हैं और ये 29 एक्यूप्रेशर पॉइंटस शरीर के अलग-अलग हिस्से से जुड़े होते हैं। जब भी हम ताली बजाया करते हैं तब  हथेली पर दबाव पड़ता है और ऐसा होने पर अंगों में ऊर्जा भर जाती है और सभी अंग सही से कार्य करते हैं। इसके अलावा ताली बजाने से अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन का संचार भी सही से होता है।

शंख बजाने के फायदे

धर्म शास्त्रों में शंख का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि जब समुद्र मंथन हुआ था उस दौरान 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन्हीं 14 रत्नों में से एक शंख भी था। शास्त्रों में शंख को बेहद ही शुभ बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक शंख से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए रोज पूजा करते समय शंख को जरूर बजाना चाहिए। शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और घर में शांति स्थापित हो जाती है।

वहीं वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार जो लोग शंख बजाते हैं उन लोगों को सांस संबंधी बीमारी नहीं होती है और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों दूर हो जाती है। शंख बजाने से फेफड़ों की एक्सरसाइज सही से होती है। इसलिए आप रोज शंख जरूर बजाएं।

Back to top button