बॉलीवुड

साथ मिलकर आखिर कितना कमा लेते हैं प्रियंका और उनके पति निक? आप सोच भी न पाएंगे

आज की तारीख में अगर हम किसी दो बड़े सितारों की बात करें जो हर बात में टॉप पर हैं तो उनका नाम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई, जबकि उनके पति निक जोनस अमेरिकन सिंगर, कंपोजर, राइटर है जिन्हें हर कोई काफी पसंद करता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इतना पैसा कमाते हैं जो हमारी और आपकी सोच से कई ऊपर है। आज के इस लेख में हम आपको उनकी कमाई के बारे में ही बताएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कमाई

दुनिया के टॉप सितारों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम भी आता है और ये कपल लगभग दो साल से साथ में है। इन्होंने इंडस्ट्री में धूम मचाया है प्रियंका जहां बॉलीवुड में सक्रिय हैं वहीं हॉलीवुड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ रही हैं। निक जोनस भी अपने काम में काफी माहिर हैं और दोनों इस समय अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं। एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इन दोनों की नेटवर्थ 734 करोड़ रुपये के करीब है और ये कोई छोटा अमाउंट नहीं होता है ये बात तो आप भी जानते हैं।

फोर्ब्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ 23.7 करोड़ रुपये है और वे स्टेज परफोर्मेंस के 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और फिल्मों में उनकी फीस 8 करोड़ रुपये है। वहीं वे कई बड़े ब्रांड्स की अंबेस्डर हैं जिनसे उनकी अच्छी इनकम होती है। वहीं निक जोनस की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 25 मिलियन डॉलर है जो काफी बड़ा अमाउंट है। दोनों ही पति और पत्नी ने हाल में एक बड़ा बंगला बनाया है जो अमेरिका के लॉस एंजलिस में स्थित है और इसकी कीमत 144 करो़ड़ रुपये के करीब है। प्रियंका के पास भारत में करोड़ों की प्रॉपर्टी है जिसमें उनका बंगला और फ्लैट शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और साल 2002 में उन्होने द हीरो फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रियंका ने दोस्ताना, बरसात, डॉन, डॉन-2, कृष, फैशन, बर्फी, गुंडे, अंदाज, एतराज, मैरी कॉम, मुझसे शादी करोगी, अग्निपथ, 7 खून माफ, बाजीराव मस्तानी, शूटआउट एट वडाला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

प्रियंका और निक जोनास के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, परिवार में होने वाली है नन्हें मेहमान की एंट्री

इसके अलावा उन्होंने वेंटीलेटर, बेवॉच, द जगंल बुक, इज इन्ट रोमांटिक जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लास्ट टाइम द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी फैन फॉलोविंग सोशल मीडिया पर बीलियन में है और लोग इनके पोस्ट किए हुए किसी भी वीडियो और तस्वीर को काफी पसंद करते हैं।

Back to top button