बॉलीवुड

18 की उम्र में ही कनिका ने किया था प्रेम विवाह, लेकिन 15 साल बाद हो गई थी पति से अलग

कोराना वायरस से ग्रस्त बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है और इनके परिवार वालों को भी आइसोलेशन में रखा गया है। कल कनिका कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया था। कनिका लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ रहे रही थी और हाल ही में ये लंदन से वापस आई थी। वहीं लंदन से वापस आने के बाद कनिका ने 14 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखने की जगह जमकर पार्टियां की थी और करीब  250 से लेकर 300 लोगों के संपर्क में आई थी। वहीं कनिका में ये वायरस पाए जाने के बाद हर कोई कनिका की खूब आलोचना कर रहा है और कनिका की गिरफ्तारी की मांग तक की जा रही है।

कनिका कपूर एक प्रसिद्ध गायका हैं और इन्होंने कई सारे हिट गाने गाए हुए हैं। लेकिन जिस तरह से इन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपनी लापरवाही दिखाई है उसकी वजह से हर कोई इनकी आलोचना कर रहा है। कनिका सनी लियोन का गाना बेबी डॉल के जरिए पॉपुलर हुई थी। कनिका का जन्म 21 अगस्त 1978 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था और ये बचपन से ही गायक बनना चाहती थी।

18 साल की आयु में किया विवाह

कनिका कपूर जब 18 साल की थी तब इन्होंने राज चंदोक से विवाह किया था। राज चंदोक से कनिका की मुलाकात एक दोस्त की शादी के दौरान हुई थी। जिसके बाद इन्होंने शादी कर ली थी। शादी करने के बाद ये राज चंदोक के साथ लंदन चली गई और एक हाउस वाइफ बनकर रहने लगी। इस शादी से कनिका को तीन बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद कनिका के पति को किसी और से प्यार हो गया। जिसके कारण कनिका डिप्रेशन में चली गई। कनिका के अनुसार राज से शादी करना उनका गलत फैसला था। कनिका के बच्चे इस समय लंदन भी ही रहते हैं और कनिका अपने बच्चों से मिलने के लिए अक्सर लंदन जाया करती हैं। कनिका की ये शादी 15 सालों तक चली थी।

कर रही हैं आदित्य किलाचंद को डेट

साल 2018 में आई कुछ खबरों के अनुसार कनिका आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं। आदित्य किलाचंद मशहूर पत्रकार शोभा डे के बेटे हैं। हालांकि कनिका ने कभी भी आदित्य किलाचंद को डेट करने की बात नहीं कबूली है।

रही हैं विवादों से घिरी

कनिका कपूर हमेशा विवादों से घिरी रहती है। कनिका कपूर पर सिंगर Dr. Zeus ने उनका काम चुराने और केडिट न देने का आरोप लगाया था। वहीं एक बार कनिका ने आखिरी वक्त में इवेंट में गाना गाने से मना कर दिया था। वहीं अब कोरोना वायरस के चलते भी कनिका फिर से सुर्खियों में आ गई है।

कनिका की इस बेवकूफी पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है और उनके खिलाफ केस तक दर्ज किया गया है। इस वक्त कनिया अस्पताल में है और कनिका ने उनपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। कनिका के अनुसार जब वो लंदन से भारत वापस आई थी तो उस समय उनकी एयरपोर्ट पर जांच की गई थी और उनमें ये वायरस नहीं पाया गया था।

Back to top button