समाचार

अनुपम खेर सहित इन सेलेब्रिटी ने खुद को किया आइसोलेट, बड़े बड़े नाम है शामिल

भारत में 250 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है। जिसके बाद से सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों में ही रहें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। इसी बीच जो लोग दूसरे देशों से भारत आ रहे हैं। उन लोगों को 14 दिनों तक आइसोलेट रहने को कहा जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं और अमेरिका से आने के बाद से इन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है।

शुक्रवार को लौटे थे भारत

अनुपम खेर कई समय से अमेरिका में ही थे और यहां पर एक शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं शुक्रवार को अनुपम खेर वापस भारत लौट आए हैं। भारत लौटने के बाद अनुपम खेर की एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच भी की गई और इस जांच में ये नेगेटिव पाए गए।

अपने घर जाने के बाद अनुपम खेर ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि ‘मैं बस अभी आया हूं और एयरपोर्ट पर टेस्ट भी करवाया जहां मुझे क्लीन चिट दिया गया। लेकिन मैं घर पर ही रहकर सेल्फ-आइसोलेशन में रहूंगा’।


गौरतलब है कि विदेश की यात्रा से आने वाले भारतीयों को 14 दिनों के लिए खुद को आइसोलेशन में रखने को कहा गया है। वहीं आइसोलेशन में रहने के दौरान अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो फिर से उनका टेस्ट किया जा रहा है। उनके जरिए किसी और को ये वायरस ना लग सके इसके लिए आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। अनुपम खेर की तरह ही कुछ दिन पहले अभिनेत्री शबाना आजमी भी विदेश की यात्रा से वापस आई है और उन्होंने भी खुद को सबसे अलग रखा है। अभिनेत्री शबाना आजमी बुडापेस्ट से लौटी हैं। शबाना ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘मैं 15 मार्च को बुडापेस्ट से लौटी हूं। अब मैं 30 मार्च तक आईसोलेशन में रहूंगी।’

सोनम कपूर ने भी किया खुद को आइसोलेशन

सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने भी खुद को आईसोलेशन में रखा हुआ है।  सोनम कपूर भी हाल ही में अपने पति आनंद अहूजा के साथ लंदन से वापस आई हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने आपको घर में ही आइसोलेशन में रखा हुआ है। सोनम कपूर के पति के अनुसार लंदन से भारत आते समय विमान में वो कई लोगों के संपर्क में आए थे। जिसकी वजह से उन्हें कोरोना वायरस होने की संभावना अधिक है। इसलिए इन दोनों ने खुद को आईसोलेशन में रखा है।

कनिका कपूर हुई कोरोना से ग्रस्त

गायका कनिका कपूर भी मार्च महीने में लंदन से भारत लौटी थी और भारत आने के बाद इन्होंने खुद को आईसोलेशन में रखने की जगह कई सारी पार्टियों में हिस्सा लिया था। वहीं कल ही इनका जब टेस्ट लिया गया तो ये कोरोना वायरस से ग्रस्त पाई गई। जिसके बाद इनको अस्पताल ले जाया गया है और इनका इलाज चल रहा है। लंदन से वापस आने के बाद कनिका कपूर होली पार्टी में भी शामिल हुई थी। वहीं कुछ दिनों पहले ये जिस पार्टी में गई थी वहां पर कई सारे नेता भी आए हुए थे।

Back to top button