स्वास्थ्य

कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, दो महीने में मजबूत हो जाएंगी हड्डियां

उम्र बढ़ने का सबसे बुरा प्रभाव हड्डियों पर पड़ता है और हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। हड्डियां कमजोर होने पर इनमें दर्द की शिकायत हो जाती है और चोट लगने पर इनके टूटने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि आप अपनी हड्डियों की सेहत का ख्याल रखें और इन्हें कमजोर ना पड़ने दें। हड्डियां को मजबूत बनाए रखने में कैल्शियम काफी सहायक माना जाता है और कैल्शियम युक्त खाना खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं। हड्डियों को किस तरह से मजबूत रखा जाए इसके लिए आप ये 6 टिप्स का पालन जरूर करें। इन टिप्स का पालन करने से हड्डियां स्वस्थ बनीं रहेगी।

डाइट में शामिल करें कैल्शियम युक्त खाना

अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त खाना जरूर शामिल करें। कैल्शियम युक्त खाना खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती है। कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत दूध, दही, चिकन, अंडे और हरी सब्जिया माना जाता है। इसलिए ये सब चीजें आप अपनी डाइट में शामिल कर लें। हो सके तो रोज कम से कम एक कटोरी दाल भी खाया करें और घी का सेवन भी करें।

ना करें इनका अधिक सेवन

कैफीन युक्त चीजें जैसे की चाय और कॉफी हड्डियों को कमजोर बना देती हैं। जो लोग रोज चाय और कॉफी पीते हैं उन लोगों की हड्डियां कमजोर पड़ जाती है। इसलिए आप इन चीजों से दूरी ही बनाकर रखें। साथ में ही सोडा युक्त चीजें और सिगरेट भी ना पीएं। सिगरेट पीने से हड्डियां अपनी ताकत खो देती हैं।

विटामिन सी युक्त खाना खाएं

विटामिन सी को भी हड्डियों के लिए उत्तम माना जाता है और विटामिन सी युक्त खाना खाने से हड्डियों का निर्माण करने वाली कोशिकाओं के उत्पादन में बढ़त होती है।

एक्सरसाइज जरूर करें

एक्सरसाइज करना जरूरी माना जाता है। एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती है। दरअसल जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हड्डियां सक्रिय रहती है और इनमें मजूबती आ जाती है। नियमित ऐक्सरसाइज के तौर पर आप रोज टहल सकते हैं, दौड़ें लगा सकते हैं या योगा कर सकते हैं।

बादाम खाएं

बादाम को हड्डियों के लिए गुणकारी माना जाता है। बादाम खाने से हड्डियां स्वस्थ बनीं रहती हैं। इसलिए आप रोज बादाम वाला दूध पीया करें। बादाम वाला दूध तैयार करना सरल होता है। इस दूध को तैयार करने के लिए आप एक गिलास दूध अच्छे से गर्म कर लें और इसके अदंर चार बादाम डाल दें। इसके बाद ये दूध पी लें। अगर आपको उच्च रक्तचाप है तो आप बादाम को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो दूध के अंदर बादाम का तेल भी डाल सकते हैं।

करवाएं मालिश

सरसों के तेल से अगर हड्डियों की मालिश की जाए तो हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती है। इसलिए हफ्ते में एक बार इस तेल से मालिश जरूर करें। आप एक कटोरी सरसों के तेल को गर्म कर लें। उसके बाद इस तेल से मालिश करें। तेल की मालिश बच्चों और बुढें लोगों की हड्डियों के लिए कारगर मानी जाती है। सरसों के अलाला आप देसी घी से भी मालिश कर सकते हैं।

Back to top button