बॉलीवुड

कई एक्ट्रेसेस थी शशि कपूर की दीवानी, लेकिन सिर्फ इस महिला के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिनकी दीवानी देश की कई लड़कियां रही हैं। अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक के लिए वे कुछ भी कर जाती थीं और उन्हीं में एक थे शशि कपूर, जिन्होंने कई दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वे एक्टर के अलावा फिल्म निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर भी रहे हैं। शशि कपूर ने एक विदेशी लड़की से प्यार किया और उनके साथ ही उन्होंने शादी की जिसके बाद कई लड़कियों का दिल टूटा था। चलिए बताते हैं शशि कपूर के प्यार की एक छोटी सी दास्तां।

इस लड़की के दीवाने थे शशि कपूर

18 मार्च, 1938 को कोलकाता में जन्में शशि कपूर के पिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर और एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। इनके दो भाई राज कपूर और शम्मी कपूर थे जो फिल्मी दुनिया के दिग्गज रह चुके हैं। शशि कपूर को इंडस्ट्री में राजा साब के नाम से भी जाना जाता था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र से कर दी थी। कपूर खानदान में शशि कपूर सबसे सुंदर और हैंडसम लड़के थे और अपने समय में उनकी मौजूदगी लड़कियों को पागल कर देती थी।

शशि कपूर बहुत चार्मिंग थे और हर फिल्म में एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करना चाहती थीं। एक्ट्रेसेस में सबसे बड़ी प्रशंसक शर्मिला टैगोर थीं और इनके साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जब पहली बार शर्मिला ने उन्हें देखा तो अपने होश खो दिए थे। शर्मिला की हालत देखकर फिल्ममेकर को शूटिंग रोकनी पड़ी और शशि कपूर को सेट से जाने के लिए कहना पड़ा। शर्मिला सिर्फ एक जगह पर रह गईं और शशि को घूरती रहीं। फिल्म की पूरी टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे उन्हें देखना बंद ही नहीं कर रही थीं। ऐसे ही कई किस्से शशि कपूर को लेकर हैं लेकिन उन्होंने इटली की रहने वाली जेनिफर को अपना दिल दिया।

शशि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जेनिफर को सबसे पहले रॉयल ओपेरा हाउस में देखा था। वे अपने परिवार के साथ एक नाटक देखने आई थीं और पहली नजर में ही शशि को जेनिफर से प्यार हो गया था। उस समय शशि 18 साल के थे और उनकी पहचान फिल्मी दुनिया से परे थी। शशि ने जेनिफर से अपने प्यार का इजहार किया और फिर दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई। साल 1958 में शशि ने जेनिफर से शादी कर ली और इसके लिए जेनिफर ने अपना घर भी छोड़ दिया था।

शशि कपूर के लिए जेनिफर ने थिएटर भी छोड़ा लेकिन शशि बॉलीवुड के शीर्ष पर पहुंचने लगे। साल 1982 में जेनिफर को कैंसर हुआ और कई डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया लेकिन कोई सुधार नहीं आने के कारण साल 1984 में जेनिफर का निधन हो गया। इसके साथ ही शशि कपूर की प्यार भरी दुनिया सूनी हो गई। बाल कलाकार के रूप में शशि कपूर ने राज कपूर की फिल्म आग (1948) और आवारा (1951) में काम किया। इसके बाद उन्होंने दीवार, आ गले लग जा, सत्यम शिवम सुंदरम, कभी-कभी, सुहाग, फकीरा, जब-जब फूल खिले, चोर मचाए शोर, नमक हलाल, शान, त्रिशूल, काला पत्थर, वक्त और शर्मिली जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। दिसंबर, 2017 में उनका निधन हो गया था।

Back to top button