राजनीति

उत्तर प्रदेश का चुनाव आधी रात को ही जीत चुके थे पीएम मोदी!

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों को देखकर यह साफ पता चल रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है। इसे देखकर विरोधी खेमे में अशांति की लहर देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कांग्रेस-सपा गठबंधन की बुरी हालत हो गयी है, वहीं बसपा इस आंधी में कहां चली गयी उसका तो पता ही नहीं चल रहा है।

मणिपुर में भी बन सकती है बीजेपी की सरकार:

आंकड़ों को देखने पर यह पता चलता है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है। वहीं मणिपुर में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच बहुत कम अंतर देखने को मिल रहा है। जहां पहले कांग्रेस ज्यादा लीड कर रही थी, वहीँ अब दोनों के बीच कम अंतर रह गया है। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। कुछ लोग तो यहां तक भी कह रहे हैं कि मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार बन सकती है।

पूरी कर दी केसरिया रंग से होली खेलने की तमन्ना:

आपको बता दें वैसे तो आज सुबह 8 बजे से चुनाव की गणना होनी शुरू हुई थी, लेकिन पीएम मोदी सभी विरोधी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए आधी रात को ही जीत चुके थे। उन्होंने सभी लोगों की केसरिया रंग से होली खेलने की तमन्ना पूरी कर दी थी। अब आप सोच रहे होंगे की मैं कैसी बहकी-बहकी बात कर रहा हूं। आपको बता दूं, मैं बहकी-बहकी बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि यह एकदम सच है।

गूगल ट्रेंड पर थे सबसे आगे पीएम मोदी:

दरअसल आप कुछ और सोचें इससे पहले आपको मैं इसकी सच्चाई बता देता हूं कि कैसे पीएम मोदी आधी रात को ही उत्तर प्रदेश का चुनाव जीत गए थे? आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि पीएम मोदी आधी रात को ही गूगल ट्रेंड पर सबसे आगे थे। मोदी के बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव थे। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल और सबसे अंत में बसपा सुप्रीमो मायावती थीं।

Back to top button