बॉलीवुड

Birthday Pics: हनी सिंह ने मां और दोस्तों संग मनाया बर्थडे, जैजी बी के साथ थिरके रैपर

हनी सिंह पंजाबी रॉकस्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं, जिन पर युवाओं के कदम थिरकने लगते हैं। हनी सिंह ने बीते 15 मार्च को अपना 37वां बर्थडे मनाया है। हनी सिंह के बर्थडे के अवसर पर उन्हें अपनी फैंस की ओर से ढेरों बधाइयां प्राप्त हुईं। बर्थडे के अपने इस खास दिन को हनी सिंह ने दिल्ली में परिवार और दोस्तों के साथ मनाया।

हनी सिंह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया में धूम मचा रही हैं। तस्वीरों को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी बर्थडे पार्टी कितनी धमाकेदार रही है। हनी सिंह की मां भी उनके साथ इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं। जाने-माने सिंगर जैजी बी भी इस पार्टी में पहुंचे हुए देख रहे हैं। इनके अलावा अफसाना खान और हरदीप कौर मलिंग जैसे स्टार भी पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

जो तस्वीरें हनी सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की सामने आई हैं, उनमें से एक तस्वीर में हनी सिंह अपनी मां को अपने हाथों से केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी तस्वीरों में हनी सिंह को पार्टी में आए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिख रहा है कि हनी सिंह सभी के साथ मिलकर खूब डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया में ये तस्वीरें छा गई हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक तो कर ही रहे हैं, साथ ही इन तस्वीरों पर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

अब तक कई फिल्मों और एल्बम में हनी सिंह अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके गानों ने धीरे-धीरे लोकप्रियता बटोरनी शुरू कर दी। यही वजह रही कि हनी सिंह धीरे-धीरे युवाओं की धड़कन बनते चले गए। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता आज देखते ही बनती है। हनी सिंह के सबसे लोकप्रिय गानों में चार बोतल वोडका, लुंगी डांस और ब्लू आईज आदि शामिल हैं। हालांकि, हनी सिंह एक बार अचानक से बॉलीवुड से गायब हो गए थे। जी हां, एक समय ऐसा भी आया था जब युवाओं के दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह अचानक से कहीं चले गए थे और वे कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे।

हनी सिंह के प्रशंसक बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब हनी सिंह ने फिर से वापसी की। हालांकि, इस बार जो हनी सिंह नजर आ रहे थे वे पुराने हनी सिंह से बहुत ही अलग थे, क्योंकि उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया था। वापसी करने के बाद हनी सिंह ने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने में अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में हनी सिंह द्वारा गाए गए गाने बहुत ही पसंद किए गए। हनी सिंह द्वारा गाया गया गाना लोका हाल ही में सामने आया है।

पढ़ें अजय देवगन की बेटी ने पहनी गोल्डन लहंगा चोली, माँ काजोल ने कहा ‘डर के माहोल के बीच..’

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें।

Back to top button