समाचार

मुंबई में पनवेल के अस्पताल से भागे कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज, तलाश में जुटी पुलिस

भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है और इस वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या 108 पहुंच गई है। जबकि दो लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार काफी सख्ती से काम ले रही है। लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो कि इस वायरस से ग्रस्त होने के बाद इसका इलाज करवाने की जगह अस्पातल से भाग रहे हैं। जी हां,  कोरोना वायरस के कुछ संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गए हैं।

खबरों के अनुसार नवी मुंबई के पनवेल स्थित सरकारी अस्पताल से कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज भागे हैं। जो कि एक चिंता का विषय है। क्योंकि ये वायरस आसानी से फैल जाता है और ऐसे में ये 11 मरीज जिन भी लोगों के संपर्क में आएंगे उन लोगों को भी ये वायरस होने का खतरा बढ़ जा जाएगा। ये पहला मामला नहीं है जब इस वायरस से ग्रस्त मरीज अस्पताल को छोड़कर भागे हों। इससे पहले भी महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 5 संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गए थे। इन पांचवों मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे और इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इन पांच मरीजों में से 1 की रिपोर्ट नेगेटिव थी और अन्य की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन इसी बीच ये पांचों मरीज नाश्ता करने का बोलकर अस्पातल से भाग गए। हालांकि कुछ दिनों बाद ये मरीज वापस अस्पताल लौट आए थे। इन मरीजों का कहना था कि उन्हें कोरोना के मरीजों के साथ नहीं रखा जाना चाहिए था।

बेंगलुरु से भी भागी थी मरीज

इससे पहले बेंगलुरु के एक अस्पातल से भी कोरोना वायरस से ग्रस्त महिला भाग गई थी। ये महिला बेंगलुरु से भागकर आगरा पहुंच गई थी। जिसके बाद इस महिला को आगरा से पकड़ा गया है और यहां के अस्पताल में ही इस महिला का इलाज किया जा रहा है। इस महिला के कारण इसके परिवार वालों को भी निगरानी में रखा गया है। ये महिला अपने पति के साथ फरवरी में इटली और जर्मनी की यात्रा में गई थी और वहां से लौटने के बाद इस महिला और इसके पति में ये संक्रमण पाया गया था। इस महिला के पति का इलाज बेंगलुरु में चल रहा है। लेकिन ये महिला बेंगलुरु से भागकर आगरा आ गई और इस दौरान इस महिला ने हजारों से संपर्क भी किया।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

कोरोना वायरस के मामले महाराष्टर राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं और इस राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमति लोगों की संख्या 33 हो गई है। रविवार को औरंगाबाद की एक 59 साल की महिला में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जबकि शनिवार को रात को 5 नए मामले सामने आए थे। जिसमें से एक व्यक्ति हाल में दुबई और जापान से लौटा था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है और इस वायरस की चपेट में आकर हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लाखों की संख्या में लोग इस वायरस से ग्रस्त हैं। भारत में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके इसके लिए कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में सिनेमा घर, स्कूल, क्लब और इत्यादि जगहों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है।

Back to top button