बॉलीवुड

बहुत कम नजर आती है इन भोजपुरी सुपरस्टार्स की पत्नियां, देखिये किसी पत्नी है सबसे ज्यादा खूबसूरत

अगर फिल्मी दुनिया से कोई भी जुड़ा है तो उसका लाइमलाइट में आना आम बात हो जाती है। मगर कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनके रिश्तेदारों को लाइमलाइट में आना पसंद ही नहीं है। मगर फिल्मी सितारों की ज्यादातर पत्नियां मीडिया के कैमरों का हिस्सा बनना पसंद करती हैं लेकिन भोजपुरी सिनेमा के कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी पत्नियां बेहद खूबसूरत हैं और वे लाइमलाइट का हिस्सा शायद ही कभी बनी हों या आपने शायद ही उन्हें किसी तस्वीर में उनके साथ देखा हो।

लाइमलाइट से दूर हैं इन एक्टर्स की पत्नियां

भोजपुरी सिनेमा और इसने जुड़े सितारों की पॉपुलैरिटी अब हर तरफ देखने को मिलती है। पवन सिंह खेसारीलाल यादव, निरहुआ जैसे कई कलाकार हैं जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। उनके भोजपुरी गानों पर तो अमीर-गरीब सभी जमकर ठुमका लगाते हैं। इतना ही नहीं इनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बातें भी वो जानना चाहते हैं और आज हम आपको बताएंगे इनकी खूबसूरत पत्नियां कौन-कौन हैं?

रवि किशन और प्रीति

भोजपुरी फेम रवि किशन ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की शान हैं बल्कि इन्होंने बॉलीवुड में भी कई सारी फिल्मों में काम किया है। साल 1969 में मुंबई में जन्में रवि किशन मूल रूप से गोरखपुर के हैं और अब वे यहीं से सांसद भी हैं। रवि किशन ने भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ सिनेमा में भी बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। इनकी पत्नी का नाम प्रीति है और इन्हें तीन बच्चे भी हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।

खेसारी लाल यादव और चंदा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने साल 2011 में आई फिल्म साजन चले ससुराल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इनकी एक से बढ़कर एक फिल्में आईं और वे बेहतरीन सिंगर भी हैं। इनकी शादी चंदा से हुई थी और इन्हें दो बच्चे भी हैं।

पवन सिंह और ज्योति

‘लॉलीपॉप लागे लू’ जैसा सुपरहिट गाना गाने वाले एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर पवन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनका ये गाना इंटरनेशनल लेवल पर हिट हुआ है और आज हर पार्टी में इनका ये गाना जरूर बजता है। पवन ने पहली शादी साल 2014 में की थी लेकिन इनकी पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली ती। इसके बाद साल 2018 में पवन ने बलिया में रहने वाली ज्योति के साथ शादी की और अब उनके साथ जिंदगी बिता रहे हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।

दिनेश लाल यादव और मंशा

निरहुआ के नाम से फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव ने अपना करियर साल 2003 में शुरु किया था। अक्सर लोग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को इनकी पत्नी समझते हैं क्योंकि भोजपुरी सिनेमा की ये सुपरहिट जोड़ी है। मगर इनकी असल जिंदगी में पत्नी का नाम मंशा है और इनसे इन्हें एक बच्चा भी है। इनकी शादी साल 2000 में हुई थी और आज भी ये साथ हैं। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं।

Back to top button