बॉलीवुड

कोरोना वायरस के डर से भारत लौटीं खुशी कूपर, वायरस से बचने के लिए कार में बैठते ही किया ये काम

कोरोना वायरस दुनिया के 126 देशों में फैल गया है और इस वायरस के कारण पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। जिसके बाद से एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद कर दिए गए हैं और इन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले बच्चे वापस अपने घर जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी इन दोनों अमेरिका में है और यहां पर एक्टिंग का कोर्स कर रही है। वहीं इस देश में आपातकाल घोषित होने के बाद खुशी कपूर भी भारत लौट आई हैं।

हाल ही में खुशी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। जहां पर इनके पिता बोनी कपूर भी इनके साथ नजर आए। मुंबई आने के बाद खुशी कपूर जैसे ही घर जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठी तो इन्होंने सबसे पहले अपने हाथों को साफ किया। खुशी कपूर ने अपने गाड़ी में बैठते ही हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल किया ।


खुशी कपूर देर रात को अमेरिका से भारत वापस आई हैं। ये पिछले साल ही अमेरिका गई थी और न्यूयॉर्क फिल्म एकैडमी से पढ़ाई कर रही हैं। एक साल से खुशी कपूर अमेरिका में भी रह रही है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस फैलने के बाद वो भारत वापस आ गई है। अमेरिका में इस वायरस की चपेट में एक हजार लोग आ गए हैं। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है।

मास्क में नजर आ रहे हैं सेलेब्स

कोरोना वायर से बचने के लिए तमाम सेलेब्स मास्क पहने नजर आ रहे हैं। ताकि इस वायरस से उनकी रक्षा हो सके। वहीं खुशी कपूर ने भी इस वायरस से बचने के लिए हाथों को सैनिटाइज किया।

कोरोना वायरस के कारण कई फिल्मों की रिलीज भी रोक दी गई है। दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक दिल्ली के सभी सिनेमा घरों को बंद रखने के आदेश दिए हैं और राजधानी के स्कूल को भी बंद कर दिया है।

भारत में रोज कोरोना वायरस का नया मामाल सामने आ रहा है और देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है। जबकि दिल्ली में इस वायरस के कारण एक महिला की मौत भी हो गई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में इस संक्रमण के 136,895 मामलों की पुष्टि हो चुकी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को महामारी भी घोषित कर दिया है।

कोरोना वायरस इस वक्त दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है और इस वायरस के कारण व्यापार जगत सुस्त हो गया है। इटली, चीन, इरान में ये वायरस बुरी तरह से फैल गया है। वहीं अब इस वायरस ने अमेरिका और भारत में भी कदम रख दिए हैं।

इस तरह से करें बचाव

गौरतलब है कि इस वायरस से बचने के लिए मास्क और हाथों को समय-समय पर धोने की सलाह दी जा रही है। साथ में ही लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहने को कहा जा रहा है।

Back to top button