राशिफल

Rashifal 13 March: आज इन छह राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, आय के साधन होंगे मजबूत

हम आपको शुक्रवार 13 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके व्यवहार के कारण नए दोस्त बनेंगे। आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। खेलकूद गतिविधियां आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करें। मीठा और तहजीब से बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। कानून संबंधी कार्यों में राहत मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बड़े भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ उम्मीद लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। किसी के बारे में गलत सोच भी न रखें। आय बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप पंसदीदा लोगों से मिलकर तनाव रहित महसूस करेंगे और मांगलिक कार्यों का आनंद लेंगे। आज सुबह-शाम घर पर घी का दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी। किसी को उधार पैसा न दें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ चलते काम आज रुक सकते हैं। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। पारिवारिक जीवन श्रेष्ठ बीतेगा। आज शाम तक किसी समारोह में शामिल होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। अपनी बात लोगों से मनवाने के कारण विवाद हो सकता है। किसी गलती के कारण आपको भी फटकार सुनना पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी मानसिक परेशानी कम होगी। आज अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जायेंगे। आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। परिवार का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। मन की बातें सुनें। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करें। रुका हुआ धन पुनः मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी काम में रूकावटें आ सकती हैं, लेकिन अधिकारियों की मदद से काम निपटा लेंगे। किसी भी काम को तुरंत शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ठीक होगा। आपके विरोधी अपनी साजिशों और आपके खिलाफ षड़यंत्रों में काफी हद तक निष्प्रभावी होंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे। आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी आने वाला समय आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आज किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। आपके पराक्रम से शत्रुओं का हौसला पस्त हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रह सकती है। कोई नया काम शुरू करने के लिए अपने परिवार का साथ मिलेगा। आपको दफ्तर में अपने वरिष्ठों के साथ संवाद और संचार में विनम्र बने रहना होगा। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

भाई-बहनों के संबंधों में मजबूती आयेगी। राजनीति, धर्म और नस्लीय मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। दूसरों के साथ जुड़कर काम करना आपके लिये अच्छा रहेगा। किसी की मदद करने के लिए आप हमेशा उपलब्ध नजर आएंगे। आय के साधन मजबूत होंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आपकी सोच में नयापन आ सकता है। आज आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। संतान से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। कोई गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में समीप में रहेगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप जो काम करने की सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। व्यापार का विस्तार होगा। आज आपका विवाद भी हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन पर पड़ सकते हैं। भाई आज अपने बहनों को कुछ अच्छा गिफ्ट करेंगे। जीवनसाथी से आपको खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको किसी महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचने में देर हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर दबाव बनाना आपके लिए हितकर नहीं होगा। आज ऑफिस में कुछ नया काम कर सकते हैं। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जा सकते हैं। कोई अनजान या दुष्ट व्यक्ति आपको धोखा देने या ठगने का प्रयास कर सकता है। आप अपने दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।

आपने Rashifal 13 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर की इस दिशा में रख दें मनी प्‍लांट, घर में सदा बनीं रहेगी पैसों की बरकत

Back to top button