दिलचस्प

गरुड़ पुराण में बताई गई इन गलतियों को करने से तबाह हो जाता है जीवन, खत्म हो जाती है घर की शांति

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है। जिनकी वजह से इंसान का जीवन बर्बाद हो जाता है और घर-परिवार का सुख उन्हें नहीं मिल पाता है। गरुड़ पुराण प्रमुख 18 पुराणों में से एक है और इस पुराण में बताई गई चीजों को ध्यान में रखने से इंसान का जीवन सुखों से भर जाता है। तो आइए जानते हैं गरुड़ पुराण में बताई गई ये बातें।

 

संतान का पालन पोषण सही से करें

गरुड़ पुराण के पहले नियम के अनुसार जो लोग अपनी संतान का सही से ध्यान नहीं रखते हैं और संतान के पालन – पोषण सही से नहीं करते हैं। उस इंसान का परिवार तबाह हो जाता है और ऐसा इंसान सदा दुखी ही रहता है। संतान का पालन -पोषण ढक से ना करने से संतान आगे जाकर माता-पिता का सम्मान नहीं करती है। साथ में ही परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है।

लालच ना करें

लालच में आकर इंसान का हमेशा नुकसान ही होता है। लालच में फंसकर इंसान अपने लिए ही परेशानी खड़ी कर लेता है। इसलिए लालच में आप कभी भी ना आएं। धन का लालच करना गरुड पुराण में सबसे घातक बताया गया है। धन का लालच करने से हमेशा हानि ही होती है।

आय से अधिक खर्चा ना करे

इंसान को कभी भी अपनी आय से अधिक खर्चा नहीं करना चाहिए। इंसान जितना कमता है उसे उस हिसाब से ही खर्चा करना चाहिए। जो लोग अपनी आय से अधिक खर्चा करते हैं या दान करते हैं। वो लोग जल्द ही गरीब हो जाते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए अपनी आय के हिसाब से ही खर्चा किया करें।

गलत संगत के लोगों से रहें दूर

हमेशा बुरे लोगों से दूरी बनाकर रखें। बुरे लोगों की संगत में रहने से जीवन पर बुरा असर पड़ता है। बुरे सोच वाले लोग जीवन को दुखों से भर देते हैं। ऐसे लोगों की सोच हम पर हावी हो जाती है और इन लोगों के साथ रहकर हम भी बुरे काम करने लग जाते हैं। इसलिए हमेशा ऐसे ही लोगों से दोस्ती करें। जिनकी संगत अच्छी हो और जिनकी सोच आपको जीवन में कुछ अच्छा प्ररेति करने के लिए प्रोत्साहित करे।

बुरा ना सोच

जो लोगों अन्य लोगों के लिए केवल बुरा ही सोचते हैं। उन लोगों का कभी भी भला नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों की सोच उनके जीवन को बर्बाद कर देती है। इंसान की सोच जैसी होती है उसका जीवन भी उसी तरह से बनता है। अच्छी सोच वाले लोग सदा खुश रहते हैं। जबकि बुरी सोच वाले लोगों का जीवन दुखों से भर जाता है। इसलिए अपनी सोच को बुरा ना होने दें और हमेशा सही ही सोचे।

नकारात्मक विचार रखें दूर

नकारात्मक विचार जीवन में परेशानियां खड़ी कर देते हैं। इसलिए अपने विचारों को नकारात्मक ना होने दें। हमेशा अच्छे विचार ही अपने दिमाग में लाएं और अच्छा ही सोचें। सकारात्मक सोच वाले लोगों का जीवन ऊर्जा से भरा रहता है और उनके साथ कभी भी कुछ बुरा नहीं होता है। साथ में ही उनके आस पास का माहौल भी अच्छा बना रहता है।

Back to top button