दिलचस्प

खुद को अकेला पाकर प्रेमी को बुलाया घर, लेकिन मां के घर आते ही डर के मारे कर दी ये हरकत…

मुंबई में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के डर से फ्लैट से छलांग लगा दी। जिसके कारण लड़की बुरी तरह से घायल हो गई और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है जो कि उपनगरीय क्षेत्र के बेल बाजार इलाके की है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है और केस दर्ज होने के बाद प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

क्या है पूरी घटना

शुक्रवार दोपहर को मुंबई के कुर्ला में रहने वाली एक किशोरी घर पर अकेली थी। घर पर खुद को अकेला पाकर इसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दरअसल इस लड़की की मां किसी काम से बाहर गई थी और इस लड़की को लगा की वो जल्द वापस नहीं आने वाली हैं। मौके का फायदे उठाते हुए इसने अपने प्रेमी को घर आने को कहा। वहीं प्रेमी के घर में आने के कुछ समय बाद ही इस लड़की की मां भी घर में आ गई।

घर में मां के आने का जैसे ही इस लड़की को पता चला तो ये डर गई। इस लड़की ने अपने प्रेमी को घर से बाहर जाने को कहा और उसे फ्लैट से छलांग लगाने की सलाह दी। लड़की अपने बेडरूम में प्रेमी के साथ थी और मां से बचने के लिए लड़की ने स्वयं खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार इस लड़की की आयु 17 साल की है और छलांग लगाने के चलते लड़की को चोट आई है।

इस लड़की का घर पहली मंजिल पर था और खिड़की से छलांग लगाने के कारण इस लड़की के बायें पैर की हड्डी टूट गई। वहीं चोट लगने के बाद इस लड़की को अस्पातल ले जाया गया और जब घर वालों ने लड़की से चोट लगने की वजह पूछी। तब उसने पूरी कहानी बताई और कहा कि मां के घर में आने से वो डर गई और उसने अपने प्रेमी को रुम की खिड़की से छलांग लगाने को कहा और खुद भी उसने खिड़की से छलांग लगा दी।

लड़की की मां ने उसके प्रेमी सुनील झेंडे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। लड़के की आयु 20 साल की है और इसके खिलाफ वी बी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद सुनील झेंडे के खिलाफ भादंसं एवं बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत बलात्कार और घर में अनाधिकार प्रवेश करने का केस दर्ज किया गया है। सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button