समाचार

दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे मुसलमान दम्पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ISIS से जुड़े तार

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है और दिल्ली पुलिस ने सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को बढ़ावा देने की साजिश में आज दो आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत संगठन के दो लोगों को हिसारत में लिया है और पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे। इतना ही नहीं ये दोनों किसी बड़ी साजिश को भी अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

ओखला से किया गिरफ्तार

इन दोनों आरोपियों को दिल्ली के ओखला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के नाम जहानज़ेब सामी और हिन्दा बशीर बेग है। ये दोनों पति पत्नी है। खबरों के अनुसार जहानज़ेब सामी दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। वहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपर शक हुआ। जिसके बाद इनपर कड़ी नजर रखी गई। वहीं पुलिस ने पाया की जहानज़ेब सामी अपनी पत्नी हिन्दा बशीर बेग के साथ मिलकर सीएए-एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की साजिश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इनके घर की छान बीन की। बताया जा रहा है कि इनके घर से पुलिस के हाथ संवेदनशील सामग्री हाथ लगी है। साथ में ही इनके घर से जेहादी लिटरेचर भी मिला है।

कश्मीर के रहने वाले हैं

शुरूआती जांच में पता चला है कि ये दोनों कश्मीर के नागरिक हैं और हाल ही में दिल्ली रहने के लिए आए थे। अगस्त महीने में इन्होंने ओखल में एक घर किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार ये इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चला रहे थे। इस प्लेटफॉर्म का मकसद लोगों को सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से जोड़ना था।

दिल्ली पुलिस के डेप्युटी कमिशनर ऑफ पुलिस (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाह ने मीडिया को बताया कि ओखला के जामिया नगर से पति और पत्नी को पकड़ा गया है। जिनका नाम जहानजेब सामी और हिना बशीर बेग है। ये दोनों के कुछ लिंक आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से हैं। ये दोनों सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों को भी भड़काने का काम कर रहा था।

गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीबाग में लंबे समय से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है और इस प्रदर्शन से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें इसकी कोशिश में ये दोनों लगे हुए थे।

सूत्रों के हवालों से मिली खबर के अनुसार ये दोनों आरोपी आत्मघाती हमले की तैयारी में  भी थे और इनके पास से संवेदनशील सामाग्री भी मिली है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इनकी ये साजिश नाकाम कर दी है और इनको गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है। ये भी माना जा रहा है कि इन दोनों का नाता ISIS से भी हो सकता है।

Back to top button
शादी से पहले लिव इन के मजे ले चुके हैं ये सितारे बेहद खूबसूरत है अरविन्द अकेला कल्लू की दुल्हनिया, देखकर हो जाएंगे लट्टू