राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों की कुंडली में बन रहा धन लाभ का विशेष योग, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। भाग्य इस सप्ताह आपके साथ है। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। स्त्री जाति का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। (और पढ़ें – मांगलिक दोष)

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंधों में सुधार आएगा और अगर कोई तनाव का बिन्दु था, तो वह दूर हो जाएगा।

करियर के विषय में : नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। पेट खराब हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह धन कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत करने का अच्छा फल मिलेगा। व्‍यापार में विस्‍तार की योजना गति पकड़ेगी। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे। भाइयों से संपत्ति विवाद हो सकता है। प्लान के साथ काम करने से सब कुछ अच्छा होगा। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कोई नई प्रेम कहानी शुरु हो सकती है। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह यादगार रहेगा।

करियर के विषय में : आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ताजगी और प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके परिवार से जुड़े सभी उलझे मामले सरलता से हल हो जाएंगे। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों पर चर्चा होगी। वाहन क्रय कर सकते हैं। आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं। गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए प्रिय के साथ समय बिताएं और मन की बातें करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपेक्षा से थोड़ा कम परिणाम मिलेंगे, लेकिन गंभीर विषयों के अध्ययन में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप में बहुत ऊर्जा रहेगी, लेकिन मन में कोई चिंता बनी रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी से उपहार मिल सकता है। यदि आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें। इस सप्ताह आपको कुछ नए और रोचक अनुभव मिल सकते हैं। बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। कानूनी मामले सुलझने की संभावना है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लव लाइफ की पुरानी समस्या हल हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दफ्तर का माहौल थोड़ा निराशाजनक रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ के लिए खान पान का परहेज रखना आपके लिए जरुरी होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले सोच विचार जरूर करें। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा सप्ताह है। आपका दायरा बढ़ सकता है। किसी नई जगह पर भी जाने के योग हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होगी। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के मूड का ध्यान रखना होगा। हालांकि कोई गंभीर बात नहीं होगी।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। किसी कोई उधार न दें, कहीं निवेश कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से फिट रहेंगे। अपने आपको और अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके जीवन में धन से सम्बन्धित सभी परेशानियाँ दूर होंगी। परिस्थिति अपने अनुकूल न होने पर भी संयम रखें। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत हैं। आपका जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा। दलाली के काम करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं।

प्यार के विषय में : एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानी होगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। गुप्त रोग से संबंधित शिकायत हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों को सबके साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को खत्म कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ ही आय में वृद्धि के योग हैं। सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा। शनिवार को काली गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी।

प्यार के विषय में : प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है।

करियर के विषय में : आप अपनी एकाग्रता के बूते बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा आप ऊर्जा की कमी और मन में कमजोरी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रभावपूर्ण वाणी रहेगी। आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे। कोई साथ काम करने वाला परेशानी पैदा कर सकता है। माता से लगाव अधिक रहेगा। माता का भी आप पर अधिक स्नेह एवं आशीर्वाद रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ऐसे मजाक से बचें, जो उसे बुरा लग सकता हो।

करियर के विषय में : नया निवेश न करें। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हेल्थ के विषय में : त्वचा या श्वसन संबंधित रोग हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों से मदद मिल सकती है। मछलियों को दाना खिलाएं, सफलता जरूर हासिल होगी।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और अपने परिणामों से थोड़ी निराशा हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बड़ों के आशीर्वाद से आप सभी मुश्किल कार्य आसानी से कर सकते हैं। पैसों की कोई टेंशन दूर होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी और बच्चे खुशी का स्रोत होंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चन दूर होगी। घर और ऑफिस में किए जाने वाले बदलावों से आप सहमत हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंध ज्यादा ही महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपके कामकाज में भी बाधा बन सकते हैं।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। गले में एलर्जी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। आपका मन पूरे सप्ताह इधर उधर भटकता रहेगा। पर अच्छी बात यह है कि सप्ताह के आखिर में आपकी सारी परेशानियों का अंत हो जायेगा। थोड़े सावधान रहें। बिना सोचे समझे किसी से भी कोई वादा न करें। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। लोगों के बीच लीडरशिप करने का मौका मिलेगा।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : हल्का बुखार हो सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने व्यस्त कामकाज के कारण यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला होगा। पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। व्यापारिक क्षेत्रों में प्रगति करेंगे। संतान से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। कोई पुरानी बात आपका मूड खराब कर सकती है।

प्यार के विषय में : आपका अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नवीन आय स्रोतों में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : आप के झुंझलाने की प्रवृत्ति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। छिटपुट चोट भी लग सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस मंत्र का जाप करते हुए शरीर पर लगाएं होली की भस्म, बुरी शक्तियां रहेंगी आप से दूर

Back to top button