बॉलीवुड

क्या प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन के लिए आयीं है भारत? देखिए फोटोज

चारों तरफ होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह भरा हुआ है, ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ भारत होली का जश्न मनाने वापस लौटी है, दरअसल, इन दोनों की ऐसी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिनके बारे में इनके फैंस का ऐसा बताना है कि यह भारत वापस होली सेलिब्रेशन करने के लिए आई है, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ दिखाई दे रही है लेकिन इन दोनों की तस्वीरों में इनके साथ एक अजनबी व्यक्ति भी नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ एक अनजान व्यक्ति भी इनके साथ पोज देता हुआ नजर आ रहा है, प्रियंका ऑनलाइन के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को अपलोड किया गया है, जिसमें यह अपने लगेज के साथ दिखाई दे रहे हैं, इन तस्वीरों में निक अपने सामान के साथ एक अनजान व्यक्ति को पोज देते हुए दिख रहे हैं, इसके साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि होली फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका और निक भारत में है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस का ऐसा दावा है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ होली मनाने के लिए अमेरिका से भारत लौटी हैं, हालांकि प्रियंका और निक ने अभी तक इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है कि यह भारत होली मनाने के लिए ही लौटे हैं, अगर हम प्रियंका चोपड़ा के लुक के बारे में बात करें तो जैसा कि आप तस्वीरों में देख रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा ने काले रंग की पैंट और काले और पिंक रंग की शर्ट पहनी हुई है, जिसमें यह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, वही प्रियंका के पति निक जोनस ने नीले रंग का ट्रेक पैंट पहना हुआ है और यह नीले रंग की शर्ट और नीले रंग की ट्रैक कोर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी, इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से जाने-माने सितारे भी उपस्थित हुए थे, अगर हम इनके फिल्मी करियर की बात करें तो इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है, यह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाती हैं और इनके द्वारा निभाए गए रोल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दर्शकों का दिल जीता है और सभी लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है, इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है, यह देश के अलावा भी विदेशों में भी मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है, हॉलीवुड की कई फिल्मों में इन्होंने काम किया हुआ है, जिनमें इनके रोल को काफी पसंद किया गया था, लोग इनकी बॉलीवुड की फ़िल्में तो पसंद करते ही हैं लेकिन हॉलीवुड की फिल्मों में निभाए गए इनके रोल को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

Back to top button