राशिफल

Rashifal 7 March: इन 4 राशियों के लिए खुशियां लाएगा शनिवार का दिन, भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है

हम आपको शनिवार 7 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। करियर को लेकर सतर्क रहें। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। अपने अंदर कोई ऐसा उतावलापन न लायें जिसके चलते आप ही का नुकसान होता चला जाए। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। दूसरों के भरोसे न रहकर अपने सिद्धान्तों व अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका घर परिवार में काफी मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। किसी दूसरे के मामले में न पड़े वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। बातों को बढ़ाने से विवाद हो सकता है। अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। गरीबों में वस्त्र का वितरण करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगी। आज आप प्रॉपर्टी या निवेश के मामले में सावधानी बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लोग आपके काम की खूब प्रशंसा करेंगे। सुविचारित निर्णय भविष्य में लाभ देंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप बहुत सुस्त महसूस करेंगे जिससे आपके काम में देरी हो सकती है। कठिन वित्त एक महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ा सकता है। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आर्थिक हालत स्थिर रहेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आप में से कुछ एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने कारोबार में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करते हुएं आगे बढ़ते रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। हर कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। वेतनभोगी लोगों के लिए पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ है और संतान से लाभ होगा। आप धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौकों को हाथ से निकले न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज धार्मिक कार्यों में आपका समय बीतेगा। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। खान-पान में लापरवाही न बरतें। अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से ज्यादा मजबूत करेंगे। रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। अपने कामकाज को भाग्य भरोसे चलाने की कोशिश न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बच्चे आपसे अधिक समय साथ बिताने की मांग करेंगे। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कार्य से संबंधित यात्रा उपयोगी साबित होगी। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बावजूद आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी काम के कारण आपको यात्रा करनी होगी। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग कार्य क्षेत्र में सरलता देगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे। अपने भाई-बहनों का भी पूरा साथ मिलेगा। मौद्रिक लाभ की अचानक संभावनाएं रहेंगी। अपनी ही बात को कहकर उसमे फेरबदल न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यापार या नौकरी में बहुत वांछित परिणाम मिल सकते हैं। राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही सुकून रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने साहस के बल पर संपत्ति और सफलता को प्राप्त करेंगे। बेहतर होगा आज ऑफिस में किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पैसों के प्रवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। सांसारिक सुखों में वृद्धि की संभावना रहेगी। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने साथी की सहानुभुति पाने में कामियाब होंगे।

आपने Rashifal 7 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : होली के टोटके: होली के दिन इस तरह से करें मां काली की पूजा, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट

Back to top button