दिलचस्प

समुद्र में बने इस अद्भुत म्यूजियम को देखकर नहीं होगा आपको अपनी आंखों पर यकीन…देखें वीडियो!

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

आप तो जानते ही हैं कि म्यूजियम इसीलिए बनाए जाते हैं ताकि आज के लोग हमारी पुरानी सभ्यता और संस्कृति के बारे में अच्छे से जान सकें। पूरी दुनिया में हर तरह के म्यूजियम बनाए गए हैं। कुछ म्यूजियम में तो इतनी दुर्लभ चीजें रखी हुई हैं, जो कहीं और देखने को नहीं मिलती। दुनिया के सारे म्यूजियम अलग-अलग थीम के हिसाब से बनाए गए हैं। आपने जमीन पर बने हुए बहुत सारे म्यूजियम देखें होंगे, लेकिन आज मैं आपको जिस म्यूजियम के बारे में बताने जा रहा हूं, वह जमीन पर नहीं बल्कि पानी के अन्दर बना हुआ है।

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

मूर्तियों को बनाया गया है विशेष रूप से:

जी हां सुनकर हैरान मत होइए, यह बिलकूल सच है। यह म्यूजियम पानी के काफी अन्दर बना हुआ है, जिसे देखकर आप काफी हैरान हो जायेंगे। इस म्यूजियम में बहुत सारी मूर्तियां पानी के अंदर रखी गयी हैं। उन्हें इस तरह से बनाया गया है, कि पानी के अन्दर होते हुए भी वह जल्दी खराब ना हों।

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

पानी के अन्दर रखी गयी हैं 500 मूर्तियां:

आपको बता दें यह म्यूजियम मेक्सिको के किवंताना में बनाया गया है, जो देखने में बहुत ही खुबसूरत है। इस म्यूजियम को जैसन देकरिज टेलर ने बनाया है। पानी के अन्दर बने इस म्यूजियम में 500 मूर्तियां रखी गयी हैं। दुनिया के इस सबसे अनोखे म्यूजियम को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। पानी के अन्दर बने इस म्यूजियम को बनाने का काम 2009 में ही शुरू हो गया था और 2013 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

यहां जा सकते हैं केवल अच्छे तैराक:

अंडरवाटर म्यूजियम के नाम से प्रसिद्द इस म्यूजियम में दुनिया की सबसे खुबसूरत मूर्तियां रखी गयी हैं। आपको बता दें कि शुरुआत में पानी के अन्दर बने इस म्यूजियम में केवल 100 मूर्तियां ही रखी गयी थीं। इनको पीएच मैरिल कंक्रीट से बनाया गया है। यहां रखी गयी मूर्तियां काफी वजनी हैं। मूर्तियों का वजन 120 टन से भी ज्यादा है। पानी के अन्दर बना यह म्यूजियम 1600 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। लेकिन एक बात आपको परेशान कर सकती है कि इस म्यूजियम में केवल वही लोग जा सकते हैं जो अच्छे से तैरना जानते हों।

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

देखें वीडियो-

Back to top button