बिज्ञान और तकनीक

9 साल लग गए इतना खूबसूरत सांप बनाने में, वीडियो देखकर हो जायेंगे दंग!

इस पृथ्वी पर बहुत ज्यादा विविधता देखने को मिलती है। प्रकृति ने इस पृथ्वी पर सबसे पहले अनेक प्रकार के जीव विकसित किये। धीरे-धीरे इंसान भी इस पृथ्वी पर आये। लेकिन इंसान के पहले यहां केवल जीव-जंतुओं का राज था। आज धीरे-धीरे इंसान ने पूरी पृथ्वी पर अपना कब्जा कर लिया है और हर चीज को अपने हिसाब से चला रहा है। आए दिन वैज्ञानिक प्रकृति द्वारा बनायी हुई चीजों में छेड़-छाड़ करके कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं जिसमें कई बार वे सफल भी होते हैं।

वैज्ञानिक बना रहे हैं जानवरों का क्लोन:

आज के समय में तो इंसान तकनीकि के माध्यम से बारिश भी करवाने में सक्षम हो चुका है। अब इंसान बच्चे को टेस्ट ट्यूब में ही पैदा करवा दे रहा है। जानवरों के क्लोन बनाए जाने लगे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति ने सांप की एक नई प्रजाति विकसित की है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि सच में सांप इतना खूबसूरत भी दिख सकता है। आप सांप को देखकर सोचेंगे कि यह असली सांप नहीं बल्कि कोई खिलौना है। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई खिलौना नहीं बल्कि 100 फीसदी असली सांप है।

नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत सांप:

आपने सांपों की कई प्रजातियों के बारे में सुना होगा जिनमें से कईयों को तो आपने देखा भी होगा। लेकिन इतना खूबसूरत सांप आपने आज से पहले नहीं देखा होगा। अभी हाल ही में एक ऐसा सांप देखा गया है जिसकी स्किन पर स्माइली बनी हुई है। दरअसल ब्रीडर जस्टिन कोबिल्का ने सांप की एक ऐसी प्रजाति विकसित की है, जिसकी त्वचा पर बहुत सारी स्माइली बनी हुई है।

सांप को बनाने में खर्च हुए बहुत पैसे:

उन्होंने बताया कि इस सांप को बनाने में बहुत खर्च हुआ है। खर्च के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एक सांप को बनाने में लगभग 2.5 लाख रूपये का खर्च हुआ है लेकिन वह इस सांप को बेचेंगे नहीं। जस्टिन ने कहा कि इन सांपों को बनाने में लगभग 9 साल का समय लग गया। सांपों की त्वचा पर इतना परफेक्ट स्माइली बनाना लगभग नामुमकिन था। लेकिन वो इस कोशिश में लगे हुए हैं कि वह जितना बेहतर बना सकें उतना ही अच्छा होगा।

देखें वीडियो-

Back to top button