दिलचस्प

इस विदेशी महिला ने इतनी खूबसूरती से गाया वन्दे मातरम की आप पड़ जायेंगे हैरत में… देखें वीडियो!

भारत के राष्ट्रगीत के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मैं राष्ट्रगीत की बात कर रहा हूं राष्ट्रगान की नहीं। अरे आपने अपने जीवन में कभी नहीं गाया क्या जो आपको भारत का राष्ट्रगीत नहीं पता! मैं भारत के राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” की बात कर रहा हूं! यह बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में लिखा गया था। यह उस समय लिखा गया था, जब हमारा देश अंग्रेजों के अधीन था। उस समय स्वतंत्रता की लड़ाई में जो लोग लगे हुए थे, उन्हें जोश दिलाने के मकसद से ही इस गीत की रचना की गयी थी। हालांकि हमारे देश को आज़ाद हुए कई साल हो गए, लेकिन आज भी यह गीत हमारे दिलों में जोश भरने का काम करता है।

देश की हर गली में बजता है राष्ट्रगीत:

आज भी जब स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस मनाया जाता है तो देश की हर गली में यह गीत बजता हुआ सुनाई देता है। आपने अक्सर यह गीत किसी भारतीय को सुनते या गाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने किसी विदेशी को भारत का राष्ट्रगीत गाते सुना है। शायद नहीं सुना होगा। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लाये हैं, जिसमें एक विदेशी महिला भारत के राष्ट्रगीत को गिटार की धुन पर गा रही है। यक़ीनन यह वीडियो देखने के बाद आप हैरत में पड़ जायेंगे, साथ ही आपको गर्व का अनुभव भी होगा।

ग़ज़लों और हिंदी गानों से है काफी लगाव:

दरअसल तान्या वेल्स नाम की एक विदेशी महिला को ग़ज़लों और हिंदी गीतों से काफी लगाव है। इसी वजह से उन्होंने कई ग़ज़लें और हिंदी गीत गाये भी हैं। उनकी विदेशी जबान में हिंदी गीत सुनकर आपको एक अलग ही अनुभव होगा। जिसने भी तान्या वेल्स को गाते हुए देखा और सुना, पहले तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि कोई विदेशी कैसे हिंदी गाने गा सकती है। हिंदी गानों और ग़ज़लों के प्रति तान्या की दीवानगी देखते ही बनती है।

विदेशी महिला के मुख से राष्ट्रगीत सुनकर होगा सुख का अनुभव:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या अपने गिटार के साथ सीढ़ी पर बैठकर राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” को कितने मन से गा रही हैं। आज के समय में जहां कुछ भारतीय इसे गाने से कतराते हैं, वही तान्या किसी और देश की होते हुए भी भारत का राष्ट्रगीत गा रही हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button