Bollywood

इन अभिनेत्रियों से आइटम सॉन्ग कराना नहीं आसान, एक गाने के लिए करती हैं इतना चार्ज

बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में आजकल आइटम सॉन्ग का चलन चल पड़ा है। बिना आइटम सॉन्ग के आजकल की बॉलीवुड फिल्में नजर ही नहीं आती हैं। बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग डाले जाने की एक बड़ी वजह यह है कि कई बार इन आइटम सॉन्ग की वजह से फिल्मों की बड़ी कमाई हो जाती है। यही वजह है कि फिल्मों में आजकल आइटम सॉन्ग का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाने लगा है। आइटम सॉन्ग या तो जो फिल्मों में हीरोइन होती हैं, उन्हीं के द्वारा करवाए जाते हैं या फिर विशेष तौर पर आइटम सॉन्ग करने के लिए उन हीरोइनों को भी फिल्म में लिया जाता है, जिनकी भूमिका केवल आइटम सॉन्ग तक ही सीमित रहती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आइटम सॉन्ग करने के लिए कौन-सी बॉलीवुड की अभिनेत्री कितने पैसे लेती हैं। कई हीरोइनों द्वारा आइटम सॉन्ग के लिए जितने पैसे लिए जाते हैं, उनके बारे में जानकार शायद आप हैरान भी रह जाएं।

कैटरीना कैफ

संजय दत्त और ऋतिक रोशन की एक फिल्म अग्निपथ आई थी। यह फिल्म बहुत अच्छी चली थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कारोबार भी किया था। इस फिल्म में आपको एक आइटम सॉन्ग देखने को मिला था, जिसमें कि कैटरीना कैफ नजर आ रही थीं। कैटरीना कैफ के आइटम सॉन्ग को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आपको शायद यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ एक आइटम सॉन्ग को करने के लिए कैटरीना कैफ द्वारा साढ़े 3 करोड़ रुपये लिए गए थे। जी हां, यह एक बड़ी रकम है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इस रकम को खर्च करने के बारे में दोबारा शायद इसलिए भी नहीं सोचा होगा, क्योंकि इस आइटम सॉन्ग के जरिए फिल्म की लोकप्रियता बढ़ने जा रही थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब तो पूरी दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। फिल्म रामलीला, जिसमें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में नजर आए थे, उस फिल्म में ‘राम चाहे लीला’ नामक एक आइटम सॉन्ग भी देखने को मिला था। इस सॉन्ग में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक उन्होंने इसके लिए 6 करोड़ रुपये लिए थे। ऐसा बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को इतनी बड़ी रकम देने के लिए संजय लीला भंसाली मान भी  गए थे। बाद में प्रियंका चोपड़ा का दिया गया यह आइटम सॉन्ग बेहद हिट भी हुआ था।

सनी लियोनी

सनी लियोनी चाहे किसी भी गाने में नजर आ जाएं या वे कोई भी आइटम सॉन्ग करें, उनका तो हिट होना निश्चित ही रहता है। सनी लियोन का ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ नामक आइटम सॉन्ग बहुत ही मशहूर हुआ था। दर्शकों को यह बहुत पसंद आया था, लेकिन सनी लियोनी ने इस आइटम सॉन्ग को करने के लिए तीन करोड़ रुपये लिए थे। वैसे, इस गाने ने ताबड़तोड़ कमाई भी कर ली थी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान के नाम भी बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बहुत ही गिने-चुने आइटम सॉन्ग में काम किया है। फिर भी ‘हलकट जवानी’ नामक एक आइटम सॉन्ग जो कि उनका बहुत ही लोकप्रिय हुआ था, इसके लिए बताया जाता है कि उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस ली थी। बाद में उनके आइटम सॉन्ग ने धमाल मचा कर रख दिया था।

जैकलीन फर्नांडिस

आपने टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 देखी होगी। इसमें एक दो तीन गाने का रीमिक्स देखने को मिला था। यह एक आइटम सॉन्ग था, जिसमें कि जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से स्टेप को किया था और उनकी ग्लैमरस अदा पर उनके प्रशंसक दीवाने भी हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि इस आइटम सॉन्ग को करने के लिए जैकलीन फर्नांडिस की ओर से 2 करोड़ रुपए चार्ज किए गए थे।

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह ने भी काफिराना नामक एक गाने पर अक्षय कुमार की फिल्म जोकर में आइटम सॉन्ग किया था। फिल्म भले ही बहुत न चल पाई हो, मगर उनके इस आइटम सॉन्ग ने काफी पापुलैरिटी बटोरी थी। ऐसा कहा जाता है कि इस आइटम सॉन्ग को करने के लिए चित्रांगदा सिंह की ओर से 80 लाख रुपये लिए गए थे।

पढ़ें भारतीय नेताओं पर यदि फिल्म बने तो ये 10 बॉलीवुड कलाकार परफेक्ट चॉइस होंगे

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor