अध्यात्म

अगर आप हर रोज़ करते हैं 5 काम, तो कभी कम नहीं होगा आप का बैंक बैलेंस

वास्तुशास्त्र में अनगिनत टिप्स बताई गई हैं जिनकी मदद से जीवन में खुशियों लाई जा सकता है। वास्तुशास्त्र में बताई गई इन टिप्स की मदद से जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। जो लोग धनवान बनना चाहते या घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं। वो वास्तु में बताए गए इन सुझावों का पालन जरूर करें।

करें वास्तुशास्त्र के इन नियमों का पालन घर में बनीं रहेगी पैसों की बरकत

जरूर बनाया करें रंगोली

रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और किसी भी त्योहार के समय घर में रंगोली जरूर बनाई जाती है। दरअसल रंगोली बनाना शुभ माना जाता है और वास्तुशास्त्र में भी रंगोली बनाना उत्तम माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्वों और शुभ अवसरों के दौरान रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और मां लक्ष्मी का वास हो जाता है। इसलिए जो लोग धनवान बनना चाहते हैं वो लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास रंगोली जरूर बनाया करें।

जरूर जलाएं धूप

वास्तु शास्त्र में धूप को काफी अच्छा माना जाता है दिन में दो बार घर में धूप या कपूर जलाना शुभ फल देता है। वास्तु शास्त्र के अलावा शास्त्रों में भी धूप और कपूर को उत्तम कहा गया है और ऐसा माना जाता है कि जिस घर में सुबह और शाम धूप का धुआं किया जाता है। वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसलिए शाम के समय और सुबह जरूर सुगंधित धूप जलाया करें।

दायां कदम रखकर ही करें शुरूआत

वास्तुशास्त्र में दाएं पैर को शुभ माना जाता है क्योंकि इस पैर में सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए आप जब भी किसी शुभ काम के लिए अपने घर से बाहर जाएं तो सबसे पहले अपना दायां पैर ही बाहर रखें। ऐसा करने से आपका कार्य सफल रहेगा। इसी तरह से अपने ऑफिस या  व्यापार स्थल में प्रवेश करने से पहले हमेशा अपना दायां पैर ही अंदर रखें। ऐसा करने से व्यापार या नौकरी में धन बना रहता है।

घर की करें सफाई

घर जितना साफ होता है वहां पर उतना ही धन टिकता है। इसलिए अपने घर की सफाई का खासा ध्यान रखें और घर को कभी भी गंदा ना होने दें। घर की सफाई करते समय पूरे घर में रोज पोंछा जरूर लगाएं। कई लोग एक ही बाल्टी से पूरे घर में पोंछा लगा देते हैं जो कि गलत होता है। पोंछा लगाने के लिए हमेशा साफ पानी का ही प्रयोग करें और पानी गंदा हो जाने पर उसे बदलकर पोंछ लगाएं।

पंछियों के लिए रखें पानी

घर की छत पर पंछियों के लिए पानी जरूर रखा करें। पंछियों  को पानी पीलाना शुभ होता है और ऐसा करने से घर में सृमद्धि बनीं रहती है। पानी के अलावा आप पंछियों के लिए छत पर अनाज भी रख सकते हैं।

मनी प्लांट जरूर लगाएं

अपने घर में मनी प्लांट जरूर रखें। मनी प्लांट के घर में होने से धन की कमी कभी भी नहीं होती है। मनी प्लांट को घर के अंदर रखना उत्तम होता है, इसे कभी  भी घर के बाहर ना रखें।

Back to top button